Media24Media.com: जलाभिषेक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जलाभिषेक. Show all posts
Showing posts with label जलाभिषेक. Show all posts

मंत्री ने जलाभिषेक के बाद​ शिवलिंग के अरघे में धोया हाथ, वीडियो वायरल

No comments Document Thumbnail

 लखनऊ : यूपी सरकार में मंत्री सतीश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसने बवाल खड़ा कर दिया है। मंत्री सतीश शर्मा वीडियो में शिवलिंग के पास होथ धोते दिख रहे हैं। इस वीडियो के जारी हो


ने के बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरु कर दिया है।

यह वीडियो बाराबंकी का है, जहां रामपुर स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सतीश शर्मा पूजा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और हाथ को शिवलिंग के पास ही धो लिया।

इस वीडियो पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने रिएक्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा शिवालय में शिवलिंग के अर्घ्य से सटाकर ही हाथ धो रहे हैं। बगल में एक और मंत्री जितिन प्रसाद खड़े होकर टकटकी निगाह से देख रहे हैं। धर्म के नाम पर, देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति करने वाले और कुर्सी पर बैठने वाले इन नीचों के पास इतनी सामान्य सी बुद्धि भी नहीं कि शिवलिंग के समीप हाथ नहीं धोया जाता। इन दुर्बुद्धि वालों के लिए हमारी आस्था, हमारा विश्वास, हमारे देवी-देवता केवल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के साधन मात्र हैं। उससे अधिक ना इन्हें ईश्वर में आस्था है, ना ही जनता की आस्था में विश्वास।’

कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में कौही में प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही इस अवसर पर 7 करोड़ की लागत से बने कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का लोकार्पण भी किया। इससे 2500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। कौही उद्वहन सिंचाई योजना से ग्राम कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी। योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं। जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुणा वृद्धि हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र के बारह किसानों को खसरा बी-1, बी-2 अपने कर कमलों से वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोले नाथ की कृपा बनी रहे। उन्होंने सभी को सावन सोमवार की बधाई दी। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप सिंचाई सुविधा विस्तारित होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों की मांग पर मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करने लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

भोरमदेव पदयात्रा श्रावण के प्रथम सोमवार 10 जुलाई को

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। ऐतिहासिक, पुरात्तव, धार्मिक, जनआस्था का प्रतीक भोरमदेव मंदिर में कंवरियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रा कर भगवान शिव में जलाभिषेक करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कबीरधाम जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कवर्धा के प्रचीन बूढा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक होने वाले पदयात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , पुलिस और जनपद पंचायत के मुख कार्य पालन अधिकारियों को स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है।

                                      

छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में  सोमवार 10 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी। सदियों से चली आ रही यह पदयात्रा प्रशासनिक तौर पर आमजनों के सहयोग से कवर्धा के बुढ़ामहादेव मंदिर से 2008 से अनवरत जारी है। श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के जन स्वास्थ्य सुविधा एवं विश्राम के लिए अन्य व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के मंशानुरूप कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा इस पदयात्रा और पदयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं की तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही जिले से बाहर से आने वाले पदयात्रियों के लिए रोड़ मैप भी तैयार किया गया है। सम्पूर्ण पदयात्रा के लिए डीजे साउंड बाक्स तथा स्वास्थ्य विभाग का चलित एम्बुलेंस रहेंगा। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था किया गया है। वन विभाग द्वारा ग्राम छपरी (गौशाला) एवं भोरमदेव मंदिर परिसर के अंदर वृक्षारोपण कराया जाएगा।

पदयात्रा मार्ग में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और नास्ता की व्यवस्था रखी गई है

1. सकरी नदी विद्युत केन्द्र के पास 2. ग्राम समनापुर 3. ग्राम बरपेलाटोला 4. ग्राम रेंगाखारखुर्द 5. ग्राम कोडार 6. ग्राम राजानवागांव 7.  ग्राम बाघुटोला 8. ग्राम छपरी(गौशाला) 9. भोरमदेव मंदिर परिसर में व्यवस्था की गई है।

भोरमदेव मंदिर परिसर के आस-पास कंवरियों के ठहरने के लिए भवन की व्यवस्था

1. कंवरिया भवन 2. ग्राम पंचायत के पास बैगा भवन 3. आदिवासी भवन 4. शांकम्भरी भवन 5. ग्राम पंचायत भवन में वाटर प्रुफ टेंट की व्यवस्था 6. मड़वा महल मोड़ के पास धर्मशाला भवन में टेंट में ठहरने की और शौचालय  की व्यवस्था की गई है।

भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्भगृह से भगवान के लाईव दर्शन के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। जिस प्रवेश द्वार पर महिला एवं पुरूष का स्थान रखा गया है। उस द्वार का उपयोग कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए किया जाएगा।

पदयात्रा के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं से की गई अपील

भोरमदेव मंदिर के आस-पास पॉलीथीन एवं प्लास्टिक युक्त सामग्री का उपयोग नही करने की अपील की गई है। कंवरिया एवं श्रद्धालुओं से प्लास्टिक, चावल, फुल किसी भी मुर्ति में नहीं डालने कहा गया है। आने वाले कंवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई शौचालय का निर्माण किया गया है। बेनर पोस्टर से चिन्हांकित किया गया है। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि सभी जगह स्वच्छता से उपयोग करें ताकि गंदगी एवं पर्यावरण प्रदुषण को रोका जा सके। सभी श्रद्धालुओं से भोरमदेव सनातन तीर्थ शांति सद्भाव के साथ प्रशासन को सहयोग करने के अपील की है।

पूछताछ केन्द्र एवं हेल्प लाइन नंबर किया गया जारी

स्थल में अप्रिय घटना एवं बच्चों का गुम हो जाने पर मंदिर प्रांगण के पुछताछ केन्द्र की स्थापना की गई है। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

एस.डी.एम. बोड़ला -  +91-75877 05154,  तहसीलदार बोड़ला - +91-9165961970,  ना.तहसीलदार बोड़ला - +91-98937 10385,  थाना प्रभारी भोरमदेव - +91-94242 95795,  (पुलिस वाहन) - 112,  पटवारी - +91-91310 11498

बम्हनी से जल लेकर सिरपुर गंधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में बम्हनी के बम्हनेश्वरनाथ से जल लेकर सिरपुर गंधेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की टोली बाइक में सवार होकर सिरपुर पहुंचे थे। जलाभिषेक करने वालों का बम्हनी से लेकर सिरपुर तक जगह- जगह स्वागत किया गया।


संसदीय सचिव की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु बाइक से पहुंचे सिरपुर

आज रविवार को संसदीय सचिव चंद्राकर की अगुवाई में बम्हनी से जल लेकर श्रद्धालुजन सिरपुर के लिए रवाना हुए। जिसका बम्हनी में राजू यादव व गणेश ध्रुव के नेतृत्व में परसट्ठी में गोविंद साहू के नेतृत्व में, बरोण्डाबाजार में सचिन गायकवाड़ के नेतृत्व में, मचेवा में किशन देवांगन के नेतृत्व में, गुरु गोविन्दसिंह उद्यान के पास पार्षद अनिता विजय साव व विजय साव के नेतृत्व, शास्त्री चौक के पास पार्षद निखिलकान्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के पास पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में, 

गुलशन चौक में शकील खान के नेतृत्व में तुमगावं चौक में गौतम सिन्हा, केके साहू व हर्ष शर्मा के नेतृत्व में, ओवर ब्रिज के पास खिलावन साहू के नेतृत्व में भोरिंग में गिरधर आवड़े, जोबा में देवसिंह यादव व उदेराम ध्रुव के नेतृत्व में, गढ़सिवनी में तोमन सिंग के नेतृत्व में, पीढ़ी में रेखराम चंद्राकर के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। जलाभिषेक में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचकर विशेष पूजा में शामिल हुए। 

बम्हनी में बम्हनेश्वरनाथ की पूजा में संसदीय सचिव चंद्राकर के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्षद्वय खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, महामंत्री संजय शर्मा, नरेंद्र दुबे, सेवनलाल चंद्राकर, चमन चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, अमन चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, हरदेव ढिल्लो, आवेज खान, 

देवव्रत चंद्राकर, ब्रजेन चंद्राकर, ममता चंद्राकर, बबलू हरपाल, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, बबलू महानंद, हार्दिक सोना, जब्बर चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सोमेश दवे, कुलेश्वर ठाकुर, लीलू साहू, राजू यादव, कपिल साहू, बादल मक्कड़, राजेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे। बाद इसके बाइक में श्रद्धालुओं का रेला सिरपुर के लिए रवाना हुआ। शाम को सिरपुर गंधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया।

बाइक रैली के साथ सिरपुर गंधेश्वरनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में रविवार को प्रातः 9 बजे बम्हनी बम्हनेश्वरनाथ से जल लेकर सिरपुर गंधेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक किया जाएगा।  वहीं रविवार की शाम सिरपुर में भव्य महा गंगा आरती का आयोजन सम्पन्न होगा। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर की पहल पर ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में पहली बार 7 अगस्त की शाम छह बजे से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। 



उक्त आयोजन महासमुन्द नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी व विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमान संसदीय सचिव चंद्राकर द्वारा सम्पन्न होगा। गंगा आरती को लेकर गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी सिरपुर, श्रीअतिरुद्रात्मक महायज्ञ समिति सिरपुर व बोलबम सेवा समिति द्वारा तैयारी की गई है। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने गंगा आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है।

बाइक रैली का होगा जगह-जगह स्वागत

बम्हनी से सिरपुर तक निकली बाइक रैली का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की गई है। जानकारी मुताबिक सुबह 9 बजे के करीब बम्हनी से जल लेकर श्रद्धालुजन सिरपुर के लिए रवाना होंगे। बाइक रैली बम्हनी, परसट्ठी, बरोण्डाबाजार, मचेवा, गुरु गोविन्दसिंह उद्यान, बरोण्डाचौक, जनपद पंचायत, कांग्रेस भवन, अम्बेडकर चौक, एकता चौक, बेमचा, परसदा, कौंदकेरा, गाड़ाघाट, तुमगावं चौक, भोरिंग, जोबा, गढ़सिवनी, पीढ़ी, मोहकम, खड़सा, सेनकपाट होते हुए सिरपुर पहुंचेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.