Media24Media.com: जलकी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जलकी. Show all posts
Showing posts with label जलकी. Show all posts

स्काउट गाइड राज्य स्तरीय एडवेंचर्स कैम्प का आयोजन अलोहा में, पचमढ़ी मनाली जैसे एडवेंचर्स महासमुन्द जिला के जलकी में

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के दिशानिर्देश एवं राज्य सचिव  कैलाश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, प्राकृतिक अध्ययन एवं व्यक्तित्व विकास स्काउट गाइड शिविर 17 से 19 अक्टूबर तक "अलोहा" जलकी (सिरपुर) जिला महासमुन्द मे आयोजित हुआ। जहाँ महासमुन्द, बलौदाबाजार व राजनांदगांव तीन जिला के स्काउट गाइड एवं प्रभारी शिक्षकों के साथ कुल 97 प्रतिभागी राज्य शिविर प्रभारी श्रीमती लीनु चन्द्राकर डी ओ सी गाइड के नेतृत्व में  महासमुन्द जिला से राजीव तिवारी एवं सुश्री अनिता साहू प्रभारी शिक्षक के साथ 30 स्काउट्स एवं गाइड्स सम्मिलित हुए।

शिविर के प्रथम दिवस जिला सलाहकार  दाऊलाल चंद्राकर पूर्व जिलाध्यक्ष,  नुकेश चंद्राकर,  राहुल चंद्राकर,  राजू यादव,  थवाईत जिला परिषद के सदस्य पहुंचकर स्काउट गाइड से मिले। उनसे पूछे कैम्प कैसे लग रहा है? क्या क्या किये? तो स्काउट्स गाइड्स ने बताया कि जंगल के बीच मे टेंट में रहना सोना, एडवेंचर्स में वर्मा ब्रिज , वॉल क्लाइंबिंग, टावर वॉल क्लाइंबिंग, ब्रिज जोन, मल्टी वाइन ब्रिज, रस्सी कोर्स, जिग जैग, एंगल लॉक, टायर ब्रिज, टेंपल ब्रिज आदि टास्क को  समय मे पूरा करना। द्वितीय दिवस में प्राकृतिक अध्ययन में अलोहा के जंगल से विभिन्न पेड़ पौधों वनोवषधि की जानकारी व पहचान कराया गया।

संध्या जिला संघ की ओर से जय पवार,  आनंद साहू उपाध्यक्ष द्वय,  प्रमोद कन्नौजे जिला सचिव, वरिष्ठ स्काउटर राम कुमार साहू,  सुरेन्द्र मानिकपुरी,  सुशील शर्मा, तुलेन्द्र सागर, उत्तम वर्मा व रोवर दिनेश घाडगे ने रात्री कैम्प फायर में सम्मिलित होकर स्काउट गाइड को प्रोत्साहित कर कैम्पिंग जीवन का महत्व बताये,सर्व सुविधायुक्त घर से बाहर जंगल मे टेंट में आवास सीमित साधन में अनुशाषित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना,  निडरता पूर्वक साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर आत्मविश्वास बढ़ाना होता है। सिनियर स्काउटर सुरेन्द्र मानिकपुरी को कैम्प फायर में गीत प्रस्तुत करने आमंत्रित किये तो वे आते ही सभी को "अलोहा" कहा स्काउट गाइड समझ ही नही पाए। तब उन्होंने बताया अलोहा का अर्थ होता है नमस्ते यह हवाईव  भाषा  हवाई द्वीप समूह की भाषा है। तब सभी बच्चे प्रतिउत्तर में अलोहा कहा।

तृतीय दिवस ऐतिहासिक अध्ययन के लिये सिरपुर मे सुरंग टीला , लक्ष्मण मंदिर, गंधेश्वर महादेव का भ्रमण कर स्काउट गाइड ने प्राचीन नगरीय सभ्यता व शिक्षा व्यवस्था से परिचित हुए। शिविर में विभिन्न जिला से आये  स्काउट गाइड सभी रोमांचित व उत्साह के साथ सहभागिता किये। इसी के साथ शिविर का समापन हुआ। जिलाध्यक्ष येत राम साहू एवं चन्द्रहास चन्द्राकर जिला मुख्य आयुक्त ने कहा कि अब हमारे राज्य के स्काउट्स गाइड्स को पचमढ़ी व मनाली जाने की आवस्यकता नही, क्योंकि हमारे राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी पचमढ़ी और मनाली जैसे एडवेंचर्स हमारे महादमुन्द जिला के जलकी ग्राम में अलोहा रिसॉर्ट को खोज निकाला है जो बहुत कम दर पर स्काउट गाइड को एडवेंचर्स कराया जा रहा है। इसके लिये राज्य संगठन को  जिला संघ महासमुन्द की ओर से धन्यवाद आभार जताया।

शिविर में जिला से सहभागिता कर सफल होने पर जिला संघ की ओर से स्काउट गाइड व प्रभारी शिक्षकों को येत राम साहू जिलाध्यक्ष, चन्द्रहास चन्द्राकर जिलामुख्य आयुक्त, दाऊ लाल चन्द्राकर जिला सलाहकार,उपाध्यक्ष गण जय पवार, अशोक अग्रवाल, आनन्द साहू, श्रीमती एस चन्द्रसेन, श्रीमती धर्मशीला दास, श्रीमती सुधा साहू, संतोष साहू, लिलिमा साहू, अवधेश विश्वकर्मा, लीनु चन्द्राकर, प्रमोद कन्नौजे, राजीव तिवारी, शैलेन्द्र नायक, अर्चना तिवारी, कमल लुनिया, राम कुमार साहू, तुलेन्द्र सागर, मधु तिवारी, लता वैष्णव, जेनेविबा तिर्की, भूमिका लुनिया, सुशील शर्मा, गिरीश पाढी, अरुण कोषे, गौरी मावले सभी ने बधाई व शुभकामनाएं दिए हैं।

जलकी ग्रामीणों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात, सीसी रोड के साथ स्कूल भवन निर्माण की ओर कराया ध्यानाकर्षित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत जलकी के ग्रामीणों ने गांव में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया। जिसमें सीसी रोड के साथ ही स्कूल भवन निर्माण की मांग शामिल हैं। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने उचित पहल का आश्वासन दिया। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम ध्रुव, केशव चौधरी, रमेश चौधरी, राजेश साव, देवारचंद निषाद, लोमन सेन, प्रेमलाल ध्रुव, तुलसी चौधरी, ताराचंद चौधरी, लीलाधर ध्रुव, पीताम्बर पटेल,



राजकुमार भतपहरी, हरिराम यादव, रामाधर दीवान, गिरधारी पटेल आदि ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि ग्राम जलकी से कमारडेरा तक सीसी रोड की जरूरत है। सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा यहां सीसी रोड की दरकार है। इसी तरह प्राथमिक शाला जलकी में बच्चों के लिए भवन की जरूरत है। यहां भवन जर्जर स्थिति में है। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

बोतल से फिर बाहर आया जलकी के जमीन का जिन्न

No comments Document Thumbnail
रायपुर : महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर स्थित है गांव जलकी। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से सिरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग किनारे बसा है यह गांव। यहां स्थित है छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक कद्दावर नेता का फार्म हाउस। भाजपा शासनकाल में यह गांव खूब चर्चा में रहा। जलकी के जमीन का जिन्न जादुई करामात दिखा रहा था। ऐसी राजनीतिक घमासान मची कि कुर्सी हिल गई। आपसी खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में भाजपा की सत्ता डोल गई। राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्ताक्षेप के बाद मामला बड़ी मुश्किल से सुलझा था।



उसी जमीन की अदला-बदली का गुणा-भाग इन दिनों फिर से चल रहा है। कलेक्टर के माध्यम से एक बार फिर जलकी के जमीन का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। रायपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में आम सूचना का प्रकाशन हुआ है। इससे गांव में फिर से जमीन से जुड़े मसले की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। यह इन दिनों राजनीतिक गलियारे में चर्चा का भी विषय बन रहा है।

कुर्सी की लड़ाई में शह-मात का खेल






जानकार सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके सिपहसालारों ने इसी जमीन को तीन साल पहले मुद्दा बनवाया। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को पछाड़ने के लिए जलकी की जमीन का जिन्न बनवाया। कुर्सी की लड़ाई में शह-मात का खूब खेल चला। तब यह चर्चा का विषय होता था कि दो सांड की लड़ाई में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कलेक्टर से लेकर पटवारी तक मोहरा बनाए गए। शतरंजी बिसात में अपनी-अपनी चालें चली गई। अंततः खतरा भांपकर दोनों सांड अपने-अपने रास्ते चलने में भी भलाई समझकर शांत हो गए थे।

धरती पकड़ नेता की जमीनी पकड़






धरती पकड़ के नाम से विख्यात हैं इस जमीन के अधिपति नेताजी। उन्होंने साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करके जलकी की जमीन के जिन्न को बोतल में बंद करा ही दिया। अब एक बार यह जिन्न जब फिर बोतल से बाहर आया है तब चर्चा-ए-आम है कि क्या करामात दिखाएगा जलकी के जमीन का यह जिन्न। क्योंकि धरती पकड़ के नाम से चहेतों के बीच विख्यात नेताजी की जमीन से लेकर आसमान तक मजबूत पकड़ है। सरकार किसी की भी हो, चलेगी इनकी।

क्या हुक्म है मेरे आका !


अलादीन का चिराग घिसने पर जिन्न प्रकट होता था। यहां तो बिना घिसे ही जिन्न प्रकट हो रहे हैं। नेताजी विपक्ष में हैं। बिरादरी के नेताजी राजस्व मंत्री हैं। एक फोन घनघनाया नहीं कि क्या हुक्म है मेरे आका की बोल सुनाई पड़ती है। जमीन से जुड़े जमींदार रोड पर आ गए और जमीन से जुड़े नेता सरकारी जमीन पर भी अच्छी पकड़ बना लिए हैं। अब देखना होगा कि बोतल से एक बार फिर बाहर आया जलकी के जमीन का जिन्न अपने आका के हुक्म पर क्या जादुई कारनामा दिखाता है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.