Media24Media.com: जमीन विवाद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जमीन विवाद. Show all posts
Showing posts with label जमीन विवाद. Show all posts

CG NEWS : एक्शन मोड में एसपी, गुंडा लिस्ट में चढ़ाया गया कांग्रेस के पूर्व पार्षद का नाम

No comments Document Thumbnail

CG NEWS : बिलासपुर में कारोबारी को जमीन विवाद पर रसूख का इस्तेमाल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस नेता अकबर खान और फरार पूर्व पार्षद तै‌य‌्यब हुसैन का नाम अब पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल हो गया है।


एसपी रजनेश सिंह ने उनकी आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए दोनों को गुंडा सूची में लाने का आदेश जारी किया है। दोनों ही आरोपी कोटा विधायक और कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के करीबी हैं।

एडिशन एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि एसपी रजनेश सिंह जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाश व अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चला रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी थानों में दर्ज आपराधिक रिकार्ड की समीक्षा कर आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने कहा गया है। एसपी सिंह ने कांग्रेस नेता उन्होंने अकबर खान और तैय्यब हुसैन को गुंडा सूची में शामिल करने का आदेश दिया है।


महासमुंद : जमीन विवाद में पीटकर बुजुर्ग की हत्‍या, छह गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बुजुर्ग की हत्‍या की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार जमीन विवाद में छह लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आरोपितों में महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। यह मामला सांकरा थाना क्षेत्र का है।



CG -NEWS : जमीन विवाद को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ी, एक-दूसरे पर बरसाए लाठी और डंडे

No comments Document Thumbnail

CG -NEWS : सूरजपुर  जिले में जमीन के एक विवाद को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों की महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर लाठी और डंडे बरसाए। इस झगड़े में कई महिलाओं को चोट लगी। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे तिलसिवा गांव के गौठान के पास स्थित शासकीय जमीन पर दूसरे गांव से आए कुछ परिवारों ने पिछले कुछ दिनों से कब्जा कर घर बना रहे हैं। 


तहसीलदार के जाते ही गांव की महिलाओं ने दूसरे गुट पर धावा बोल दिया। दोनों गुटों में खूब मारपीट हुई। इस संघर्ष में कई महिलाओं को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि तहसीलदार तिलसिवा गांव में अतिक्रमणक हटाने गई थी और अतिक्रमणकारियों को समय दिया था कि 2-3 घंटे में आप लोग अपनी स्वेच्छा से अपना सामान हटाकर व्यवस्थित कर लें। इस बीच, गांववालों और अतिक्रमणकारी आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में 10 से 12 महिलाओं को चोटें आई हैं। सभी को एमएलसी के लिए भेजा गया है। मामले में महिलाओं की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गई है। 



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.