Media24Media.com: जबलपुर में गैंगरेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जबलपुर में गैंगरेप. Show all posts
Showing posts with label जबलपुर में गैंगरेप. Show all posts

फिर शर्मसार हुई संस्कारधानी, मौसेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग से गैंगरेप

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in MP) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला MP की संस्कारधानी जबलपुर का है, जहां रिश्ते को शर्मसार करनी वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जिले में मौसेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया है। आरोपियों ने कार में वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इधर, दो महिलाओं समेत चार अन्य पर भी रेप के अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं।

अधारताल पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की को नए साल पर उसके मौसेरे भाई ने अमखेरा मिलने बुलाया। आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ कार से पहुंचा था। लड़की को उसने कार में बिठाया। इसके बाद उसे कठौंदा प्लांट मार्ग पर ले गए, जहां तीनों ने लड़की के साथ कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी रात दो बजे लड़की को अमखेरा कुदवारी मंदिर के पास अकेला छोड़कर भाग गए।

नाबालिग ने परिजन को सुनाई आपबीती 

नाबालिग को देर रात तक नहीं लौटते देख परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लड़की देर रात घर पहुंची और आपबीती सुनाई। मौसेरे भाई का कृत्य सुनकर परिजन भी सन्न रह गए। लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसे कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की को लेकर परिजन रविवार सुबह अधारताल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। लड़की की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट समेत अपहरण का मामला दर्ज कर सभी तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और आरोपियों के कपड़े भी जब्त कर लिए हैं।

ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म

इधर, गैंगरेप के अलावा अधारताल में एक महिला ने ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। 25 साल की पीड़िता ने बताया कि गोहलपुर थाने के पीछे रहने वाले शिब्बू खान ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है और वो इसे वायरल करने की धमकी देकर तीन बार दुष्कर्म कर चुका है। 15 दिसंबर को उसे खजरी खिरिया बुलाकर रेप किया था। उसके पति को भी धमकी दे चुका है। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात

वहीं खमरिया थाने में 28 साल की महिला ने अधारताल के रहने वाले विवेक अग्रवाल उर्फ जैकी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला की डुमना रोड पर दुकान है। वहीं पर विवेक आता-जाता था। महिला का कुछ दिन पहले पति से विवाद हो गया था। इसके बाद विवेक महिला को शादी का झांसा देकर घर ले गया, जहां 8 दिन तक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

रांझी में भी दुष्कर्म के 2 केस 

रांझी क्षेत्र में भी दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ रेप करते रहे। जब शादी करने की बात आई, तो मुकर गए। दोनों ही मामलों में रांझी पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.