Media24Media.com: जबरदस्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जबरदस्त. Show all posts
Showing posts with label जबरदस्त. Show all posts

सरायपाली में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले के सरायपाली शहर में आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बिजली के खंभे से बाइक के जबरदस्त टक्कर से एक ही गांव के 04 युवकों में से 02 की मौके पर ही मौत हो गई है,  वहीं 02 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल युवकों को सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।


घटना सरायपाली शहर के लकड़ी डिपो के पास की बताई जा रही है। सरायपाली थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर के लकड़ी डिपो के पास बाइक क्रमांक CG 06 GB 7691 में चार लोग सवार थे। ओवरलोड होने के साथ-साथ बाइक अनियंत्रित स्पीड में थी। बैलेंस बिगड़ने के कारण स्पीड बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की चारों युवकों में से 02 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का नाम अनीष बाघ (20) पिता प्रहलाद बाघ  और किशन भोई (22) पिता राजकुमार भोई है, वहीं 02 युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका नाम मनीष बाघ पिता प्रहलाद बाघ उम्र 19 वर्ष और गोपाल प्रधान पिता नरेंद्र प्रधान उम्र 30 वर्ष है। दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली भेजा गया, जहां से उपचार के बाद उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.