Media24Media.com: जनादेश परब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जनादेश परब. Show all posts
Showing posts with label जनादेश परब. Show all posts

गांव संवारेंगे-शहर संवारेंगे, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे - मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में भी 'जनादेश परब मनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। जनता का विश्वास पूर्णत: भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने पर कही और इसे भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का चुनाव बताया।


मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि - गांव संवारेंगे, शहर संवारेंगे, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। समूचा छत्तीसगढ़, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है। पिछले एक वर्ष में हमारी सरकार ने कोने-कोने तक छत्तीसगढ़ को संवारने हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया है। विकास के ध्येय को फलीभूत करते हुए राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

हमारी सरकार ने प्रदेश में मोदी की गारंटी के सभी बड़े वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। इसका समुचित लाभ नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। जिससे जनता का विश्वास पूर्णत: भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है। नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव लाखों कार्यकर्ताओं का चुनाव है, उनको सम्मानित करने का चुनाव है। हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में भी जनादेश परब मनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। शुभकामना।

गौरतलब है कि आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिसके अंतर्गत अगले महीने 11 फरवरी को प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में मतदान संपन्न होगा और 15 फरवरी को नतीजे आएंगे। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में क्रमश: 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान संपन्न होगा, जिसके नतीजे क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे।

जनादेश परब-एक वर्ष विश्वास का : मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किया शासन के एक वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को संबोधित पत्र ”विष्णु की पाती” , मुख्यमंत्री  साय के चुनिंदा भाषणों के चुनिंदा अंश पर आधारित 'उद्गार : विजन और विचार', प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अनुभव को दर्शाती पुस्तिका 'खुशियों का आशियाना', महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिका ' खुशियों का नोटिफिकेशन' , राज्य शासन के विजन को दर्शाती 'सेवा ही सर्वोपरि', छत्तीसगढ़ सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित 'सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड 'जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड' का विमोचन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा सहित कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वनमंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, जनसंपर्क आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल, संचालक अजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.