Media24Media.com: जनसम्पर्क संचालनालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जनसम्पर्क संचालनालय. Show all posts
Showing posts with label जनसम्पर्क संचालनालय. Show all posts

RAIPUR : जनसम्पर्क आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों से काम-काज की जानकारी ली

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : जनसम्पर्क संचालनालय के नव पदस्थ आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज यहां छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में जनसम्पर्क संचालनालय एवं संवाद के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।


उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल.दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य सहित संचालनालय के संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक सहित संचालनालय एवं संवाद के अधिकारी मौजूद थे।

न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी : अब 18 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 18 जुलाई 2024 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2024 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 18 जुलाई की गई है। ऑनलाईन आवेदन की नियम एवं शर्तों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।


इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स अंतिम तिथि 18 जुलाई तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्तें देखी जा सकती है। नियम एवं शर्तों का अध्ययन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है।

रायपुर प्रेस क्लब ने क्रिकेट में जनसम्पर्क संचालनालय को दी मात, 6 विकेट से जीता मैच

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : जनसम्पर्क संचालनालय एवं प्रेस क्लब रायपुर के मध्य आज यहां खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में रायपुर प्रेस क्लब 6 विकेट से विजयी रहा। जनसम्पर्क संचालनालय के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा और प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष श्री दामू अम्बाडारे की कप्तानी में रायपुर के सुभाष स्टेडियम में डे-नाईट मैच काफी रोमांचक और उतार-चढ़ाव वाला रहा। जनसम्पर्क संचालनालय की टीम के कप्तान श्री काबरा ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला लिया। जनसम्पर्क की टीम निर्धारित 15 ओव्हर में 90 रन बनाकर आलआउट हो गई। जनसम्पर्क के कप्तान श्री दीपांशु काबरा ने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर सर्वाधिक 18 रन बनाए।


 

जनसम्पर्क की टीम के स्कोर का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब रायपुर की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले ही ओव्हर में जनसम्पर्क के तेज गेंदबाज श्री अशोक चंद्रवंशी ने शानदार बॉलिंग करते हुए दो खिलाड़ियों को आउट कर दिया। उस समय प्रेस क्लब की टीम का स्कोर मात्र दो रन था। शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुरूआती दौर में जनसम्पर्क की टीम ने कुल 20 रन के अंदर ही चार खिलाड़ियों के विकेट चटकाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। बाद के बल्लेबाजों ने सम्भलकर खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ता गया। प्रेस क्लब की ओर से श्री अतुल श्रीवास्तव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतत अपनी टीम को लगभग जीत के मुकाम पर पहुंचाने के बाद आउट हुए, इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उप कप्तान श्री उमाशंकर व्यास ने चौका मारकर अपनी टीम को विजयश्री दिला दी। 

सद्भावना क्रिकेट मैच में प्रेस क्लब के अतुल श्रीवास्तव को मेन ऑफ द मैच एवं श्री तिलक साहू को बेस्ट बेट्समेन, जनसम्पर्क टीम के उप कप्तान श्री सौमिल रंजन चौबे को बेस्ट कैच, श्री अशोक चंद्रवंशी को बेस्ट बॉलर, श्री चंद्रशेखर तिवारी को बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार दिया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.