Media24Media.com: जनसम्पर्क विभाग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जनसम्पर्क विभाग. Show all posts
Showing posts with label जनसम्पर्क विभाग. Show all posts

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छायाचित्र प्रदर्शनी को मिला अच्छा प्रतिसाद

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज दूसरे दिन अम्बेडकर चौक महासमुंद में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आमजन, महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को प्रदशर्नी के माध्यम से साझा करने के इस प्रयास को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। ग्राम भोरिंग के श्री गौरव दीवान, तुमगांव के छबि निषाद ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में भी कार्य मिला है। गौरव दीवान ने कहा कि पीएम जनमन और जनजाति गौरव को ऊंचा उठाने के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं शहर के सावंत यादव, हीरा बाई और गोलू ने सरकार की योजनाओं को कारगार बताया। हीरा बाई ने कहा कि वे महतारी वंदन योजना की हितग्राही है और उन्हें हर माह राशि प्राप्त हो रही है। इससे वे बहुत खुश है। गोलू ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतर तरीके से पहुंचाई जा रही है। यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर प्रदर्शनी: राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों ने सराहा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने 4 साल की गौरवमयी यात्रा पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसे गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास छत्तीसगढ़ सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली बच्चे के साथ-साथ नागरिकों ने भी किया और इसकी सराहना की।



छत्तीसगढ़ कॉलेज के बी.ए.फाइनल में पढ़ने वाले भरत मनहर ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार ने गांव गरीब और किसानों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की है और इन योजनाओं का लाभ भी किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को मिल रहा है। बेमेतरा जिले के पंडित जवाहरलाल नेहरू विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संदीप आहिरे ने बताया कि शासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार होने से लोगों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है।

प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना आदि योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.