Media24Media.com: जनप्रतिनिधि

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जनप्रतिनिधि. Show all posts
Showing posts with label जनप्रतिनिधि. Show all posts

दुर्ग : कल मतदान, 14 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले के 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। जिसमें 7 लाख 12 हजार 67 पुरूष मतदाता एवं महिला मतदाता 7 लाख 19 हजार 228 तथा तृतीय लिंग 55 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के कुल मतदाता 216661 है जिसमें पुरूष मतदाता 107574 एवं महिला 109086 तथा अन्य 1 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण में कुल मतदाता 219978 है, जिसमें मतदाता पुरूष 109526 एवं महिला 110447 तथा अन्य 5 मतदाता है।

विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर में कुल मतदाता 227244 है, जिसमें पुरूष 111426 एवं महिला 115797 तथा अन्य 21 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर में कुल मतदाता 168345 है, जिसमें मतदाता पुरूष 84500 एवं महिला 83842 तथा अन्य 3 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर में कुल मतदाता 250471 है, जिसमें पुरूष 125410 एवं महिला 125050 तथा अन्य 11 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा में कुल मतदाता 244255 है, जिसमें मतदाता पुरूष 120942 एवं महिला 123301 व अन्य 12 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 68 साजा (आंशिक) में  कुल मतदाता 86165 है। मतदाता पुरूष 43510 एवं महिला 42653 व अन्य 2 मतदाता है।


वैज्ञानिक सोच के बिना इंसान का आगे बढ़ पाना संभव नही : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बिना वैज्ञानिक सोच के इंसान आगे नहीं बढ़ सकता है, समय समय पर नई खोजों ने समाज को आज वर्तमान की इस स्थिति में पहुंचाया है। आज के इस दौर में हर व्यक्ति में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होना बहुत जरूरी है। इस बारे में सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने सोचा। आजादी के बाद उन्होंने भारत को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस करने की मुहिम शुरू की। पंडित नेहरू जी की सोच थी कि जनप्रतिनिधि और वैज्ञानिक यदि तालमेल के साथ काम करें तो देश की हर समस्या का आसानी से हल हो सकता है।

ये बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के डीडीयू आडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के शुभारंभ के अवसर देश भर से आए युवा वैज्ञानिकों से कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने नेहरूजी की उसी सोच को आगे बढ़ाने का काम किया है। हमने नागरिकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जगाने के लिए कदम उठाए हैं, साथ ही हर क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचारों को अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों में शामिल किया है।

युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप में से बहुत से युवा ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। आप लोग गांव की समस्याओं को और जरूरतों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी प्रतिभा और ग्रामीणों के परंपरागत अनुभवों के मेल से देश में एक नये युग की शुरुआत हो सकती है। हम उस युग में प्रवेश कर सकते हैं, जिसका सपना महात्मा गांधी देखा करते थे। ग्रामीण भारत और ग्राम स्वराज का सपना हम साकार कर सकते हैं। 

युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मौसम में हो रहे परिवर्तन को नियंत्रित करने की दिशा में शोध तेज करना होगा या फिर इस परिवर्तन के अनुकूल विकल्पों की तलाश करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम संसाधनों का सही से इस्तेमाल न करें तो इसका दुरूपयोग भी होता है जिससे हमें बचकर रहना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समस्याओं को पुराने शोध के आधार पर खोजने से नए शोध समाज में नहीं आएंगे इसलिए शोध के नए नए तरीके युवा वैज्ञानिकों को सोचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति सवाल नहीं करता और समाधान नहीं खोजता वो समाज में पीछे रह जाता है। यदि नेहरू जी आधारभूत संरचनाएं निर्मित नहीं करते तो हम भी अपने पड़ोसी देशों की तरह पिछड़े होते  लेकिन आज हम दुनिया से आंख में आंख मिलाकर बात कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में जब टीवी की बात हुई तो लोग हंसते थे, फिर मोबाइल के बारे में भी ऐसा ही था। लेकिन आज वैज्ञानिक सोच की वजह से मोबाइल में ही लोग टीवी देख रहे हैं, पहले मौसम वैज्ञानिक से जानकारी लेनी पड़ती थी, आज मोबाइल में ही सब कुछ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार दुनिया की पहली सरकार है जो गोबर खरीद रही है। अब गोबर से वर्मी कंपोस्ट बन रहा है।  हम पराली को जला नहीं रहे गौठानों में पहुंचा रहे हैं और जितना हम धरती से ले रहे हैं उतना हम धरती को वापस करने की कोशिश भी कर रहे हैं।  प्रकृति ने छत्तीसगढ़ में हमें बहुत कुछ दिया है, इसका इस्तेमाल कर हम रोजगार भी उत्पन्न कर रहे हैं। 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल, छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के अध्यक्ष प्रोफेसर कल्लोल के घोष तथा प्रोफेसर  शम्स परवेज, छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी के महानिदेशक डॉ एस कर्माकर  समेत देश भर से आए युवा वैज्ञानिक उपस्थित थे

लौह पुरूष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरूष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की कल जयंती है। इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कल प्रदेश के विभिन्न जिलों में एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। राजधानी रायपुर में कल सुबह कलेक्टोरेट चौक से तेलीबांधा चौक तक एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक, राजीव मितान क्लब के सदस्य, पुलिस जवान, नगर सैनिक सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।



समापन स्थल तेलीबांधा चौक पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के संबंध में शपथ भी ली जाएगी। इधर, सूरजपुर जिले की पुलिस द्वारा पुलिस झंडा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत बीते इक्कीस अक्टूबर से कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रामानुजनगर थाना की पुलिस ने एकता दौड़ का आयोजन किया, जिसमें बच्चे और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन कल इकतीस अक्टूबर तक चलेगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में देश के एकीकरण का कार्य पूर्ण किया गया।

चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम : सीएम ने दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महापुरूषों तथा आस्था के केंद्रों को जनभावनाओं के अनुरूप नई पहचान देने के लिए प्रदेश के तीन स्थानों चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने के निर्देश दिए है। अब चंदखुरी को माता कौशल्याधाम चंदखुरी, गिरौदपुरी को बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान को शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान के नाम से जाना जाएगा। अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग लंबे समय से इन स्थानों का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। 


राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही राजपत्र में इन तीनों स्थानों के नए नामकरण संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 
संसदीय सचिव सर्वश्री चंद्रदेव राय, गुरूदयाल सिंह बंजारे, इंद्रशाह मंडावी, यू.डी. मिंज तथा विधायक सर्वश्री बृहस्पत सिंह, गुलाब सिंह कमरो और डॉ. विनय जायसवाल ने आज मुख्यमंत्री से जनभावनाओं के अनुरूप गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने का आग्रह करते हुए इस संबंध में अपना पत्र सौंपा था। छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास ने भी जनआस्था को देखते हुए, 

हरेली के दिन 28 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चंदखुरी का नाम माता कौशल्याधाम चंदखुरी करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर त्वरित निर्णय लेते हुए इन स्थानों के नए नामकरण के निर्देश दिए हैं। रायपुर से लगे चंदखुरी में विश्व का इकलौता कौशल्या मंदिर है। वहां माता कौशल्या के साथ भगवान श्रीराम अपने बालरूप में विराजे हैं। छत्तीसगढ़ को माता कौशल्या का मायका और श्रीराम का ननिहाल माना जाता है। राज्य शासन ने देश-प्रदेश के लाखों लोगों के श्रद्धा के केंद्र चंदखुरी को श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ में 



शामिल कर वहां तालाब के बीच स्थित माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार और तालाब का सौंदर्यीकरण कराया है। तालाब के पास ही भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा भी स्थापित की गई है।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित गिरौदपुरी सतनाम पंथ के लाखों अनुयायियों की आस्था का केंद्र है। यह बाबा गुरू घासीदास की जन्मस्थली और तपोभूमि है। सतनाम समाज और स्थानीय लोग लंबे समय से गिरौदपुरी को बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी के नाम से प्रतिष्ठित करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने आज उनकी यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर दी है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ही स्थित सोनाखान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तारी के बाद 10 दिसम्बर 1857 को उन्हें रायपुर के जयस्तंभ चौक में फांसी दे दी गई थी। सोनाखान में जन्मे बिंझवार जनजाति के शहीद वीरनारायण सिंह की वीरता और गरीबों के लिए संघर्ष को अक्षुण्य रखने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लंबे समय से सोनाखान का नाम उनके नाम से जोड़ने की मांग कर रहे थे। सोनाखान के शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान के रूप में नए नामकरण से क्षेत्रवासियों और जनजाति समाज की पुरानी मांग पूरी हो रही है।

इस सड़क से रोज गुजरते हैं अधिकारी-नेता, कोई नहीं ले रहा सुध : अशवन्त तुषार साहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सरकार चाहे कितना भी सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा करे, लेकिन  शहर की कई प्रमुख सड़कें ऐसी हैं जो बेहद खस्ताहाल हैं। ये सड़कें शासन के दावों की पोल खोल रही हैं। खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकीं इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, उनकी गाड़ियां भी इन्हीं सड़कों में बने गड्ढों से होकर निकलती हैं, जबकि सरकार ने सत्ता में आते ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान दिया था।


महासमुंद से तुमाडबरी जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। कई स्थानों पर तो गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है। अक्सर लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। लोग अनेक बार इसको बनवाने की मांग कर चुके हैं पर उनकी मांग पर कभी गौर नहीं किया गया है। लिहाजा
, इस सड़क की हालत और भी ज्यादा दयनीय होती जा रही है शारदा मंदिर पास से , एकता चौक ,ओवरब्रिज के नीचे से व रेलवे फाटक जाने वाली सड़क पर हर समय लोगों का आवागमन रहता है। इस सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो हर किसी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इस सड़क से रोजाना अधिकारी-नेता भी गुजरते हैं, मगर किसी को सड़क ठीक कराने के लिए कोई सुध नहीं आती। ऐसे में लोग भी जनप्रतिनिधियों के साथ ही पालिका प्रशासन को कोसते थक नहीं रहे हैं।


महासमुंद शहर रोड को जोड़ने वाली सड़क अपना वजूद ही खोती जा रही है।  सड़क पर लंबा गड्ढा है, जिसमें बिना बरसात के ही जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तुमाडबरी में आत्मानंद स्कूल खोलने के बाद से स्कूली बच्चों का आना जाना और लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है। महासमुंद की ओर से आने वाले चार और दोपहिया वाहन वाले इसी सड़क से गुजरते हैं। कई स्थान पर तो सड़क ही गायब हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि समझ में नहीं आता कि उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है, जो आज तक किसी ने इसके निर्माण की सुध नहीं ली है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.