Media24Media.com: छत्‍तीसगढ़ सरकार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्‍तीसगढ़ सरकार. Show all posts
Showing posts with label छत्‍तीसगढ़ सरकार. Show all posts

छत्तीसगढ़ सरकार ने गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का किया पुनर्गठन : हाई कोर्ट के जज नरेंद्र कुमार व्यास बने अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में सरकार ने गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है। हाई कोर्ट के सीटिंग जज नरेंद्र कुमार व्‍यास को अध्‍यक्षता नियुक्‍त किया गया है। इस बोर्ड में दो सेवानिवृत्त जज को भी शामिल किया गया है। इनमें जज नवल किशोर अग्रवाल और विमला सिंह कपूर  को सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है। इस बोर्ड के गठन को लेकर छत्तीसगढ़ राजपत्र में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।


देखें अधिसूचना

कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते है महत्‍वपूर्ण फैसले

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की कल  को बैठक होगी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में यह बैठक कल शाम को मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रस्‍तावित इस बैठक में सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण फैसले ले सकती है. 


विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल यानि 6 मार्च को होगी। विधानसभा सत्र की वजह से करीब एक महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को धान की अंतर राशि के भुगतान के ऐलान और महतारी वंदन योजना की राशि के भुगतान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहित के पहले की ये आखिरी कैबिनेट होगी, लिहाजा कुछ बड़े फैसले किये जा सकते हैं। बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। ये बैठक कल शाम 5 बजे में मंत्रालय में होगी।


छत्‍तीसगढ़ ! भारी संख्या में वन विभाग में अधिकारियों का प्रमोशन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग के तीन आइएफएस अधिकारियों को एपीसीसीएफ (अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक) से पदोन्न्त कर पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) बनाया है। इन अधिकारियों में तपेश कुमार झा, संजय कुमार ओझा और अनिल राय शामिल हैं। यह आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि वन विभाग में वर्तमान में केवल तीन पीसीसीएफ कार्यरत हैं। सभी के पास दो-दो प्रभार हैं। अब तीन नए अधिकारियों के शामिल होने के बाद दायित्वों का एक सिरे से बंटवारा होगा


राज्य सरकार ने जारी किया पदोन्न्ति आदेश, जल्द होगी नए सिरे से पदस्थापना

तपेश कुमार झा: तपेश कुमार झा 1989 बैच के आइएफएस हैं। वर्तमान में वह एपीसीसीएफ (विकास व योजना) का दायित्व संभाल रहे हैं।

संजय कुमार ओझा: आइएफएफ संजय कुमार ओझा आइएफएस 1989 बैच के हैं। ये राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में बतौर निदेशक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह एपीसीसीएफ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर में सेवाएं दे रहे हैं।

अनिल राय: आइएफएस अनिल राय 1990 बैच के आइएफएस आफिसर हैं। इन्होंने लंबे समय तक राज्य सरकार के विभिन्न् प्रमुख पदों पर सेवाएं दी है। अभी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर में अपर प्रबंध निदेशक का दायित्व निभा रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.