Media24Media.com: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़िया ओलंपिक. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़िया ओलंपिक. Show all posts

Chhattisgarhiya Olympics 2023 : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarhiya Olympics 2023 : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में होगा. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 में जिले के प्रतिभागी, दल को सम्मिलित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए है. राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन के संबंध में 24 सितम्बर को शाम 7 बजे सभी जिलों के दल मैनेजर एवं खेल अधिकारियों की बैठक सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है. बैठक में विधावार प्रतिभागी, मैनेजरों की सूची के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है.


खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंत्रालय से जिला कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 के आयोजन के संबंध में पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके है. राज्य स्तर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में आयोजित है, जिसमें भागीदारी करने वाले प्रतिभागी और दलों को भेजनें के लिए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.

जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि जिले से प्रस्थान करने वाले प्रतिभागियों के दल में शामिल दल प्रभारी एवं उनके सहयोगी स्टॉफ, प्रतिभागियों (पुरूष एवं महिला), वाहन चालक, परिचालक एवं वाहन की जानकारी 22 सितम्बर को सायं 5 बजे तक ई-मेल आईडी पर अनिवार्यतः भेजना सुनिश्चित करें. प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर लाने-ले-जाने तथा रास्ते में भोजन इत्यादि की व्यवस्था एवं इस पर आने वाला सम्पूर्ण व्यय संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा वहन किया जाए.

राज्य स्तर पर आने वाले प्रतिभागी दलों के साथ संबंधित जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक-एक डिप्टी कलेक्टर  तथा उप पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई जाए. जिलों से आने वाले महिला प्रतिभागियों के साथ अनिवार्य रूप से महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए.

राज्य स्तर पर शामिल होने वाले संभाग स्तरीय प्रत्येक जिले के प्रतिभागी को पहचान पत्र प्रदाय किए जाने हेतु प्रारूप संभाग द्वारा सभी जिलों के खेल अधिकारियों का उपलब्ध करा दी गई है. अतः यह सुनिश्चित करें कि जिले से आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी निर्धारित प्रारूप में जिला खेल अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित एवं सील सहित पहचान  पत्र के साथ ही यात्रा करें.

जिले के दल 24 सितम्बर को सायं 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दें. जिलों के दल मैनेजर प्रत्येक विधावार नियुक्त प्रभारी से समन्वय कर, प्रतिभागी, दल को सुव्यवस्थित रूप से प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं तथा विधावार निर्धारित प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर समय पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें.

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 10 सिंतबर से संभाग स्तर पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता अब 10 सितंबर से संभाग स्तर में प्रवेश करने जा रही है। संभाग स्तर में यह प्रतियोगिता 20 सितंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को इस वर्ष भी अभूतपूर्व लोकप्रियता मिल रही है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवाओं के साथ ही बूढ़े, बच्चें एवं महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की घोषणा की है। यह प्रावधान इसी सत्र से लागू होगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के पश्चात अंतिम चरण में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन राजधानी रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य के 16 पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दलीय व एकल श्रेणी में आयोजित की जा रही है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

महासमुंद : लोक पर्व हरेली के अवसर पर होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज 17 जुलाई को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार 17 जुलाई,सोमवार से हो रहा है। शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम महासमुन्द के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द में दोपहर 12 बजे से होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह , छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर एवं डॉ श्रीमती रश्मि चंद्राकर की उपस्थिति में संपन्न होगा।

कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा जिले में हरेली त्यौहर के आयोजन एवं कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीईओ आलोक ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, खेल अधिकारी से आवश्यक समन्वय करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद खेल मैदान में तैयारी करने कहा गया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आयोजन कराया जाना है जिसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में 16 खेल विधाएं सम्मिलित की जाएंगी। इनमें सामूहिक खेल - गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा) एकल - बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती शामिल है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग लेंगे। तीन आयु वर्गों 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक वर्ष के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिता होगी। खेल 6 स्तर पर सम्पन्न होगा। पहला राजीव युवा मितान क्लब, दूसरा जोन स्तर (08 क्लब को मिलाकर 1 जोन होगा), तीसरा विकासखंड / नगरीय क्लस्टर स्तर, चौथा जिला स्तर, पांचवा संभाग एवं छठवां राज्य स्तर पर खेल का आयोजन होगा।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 :खेलों को और भी रोमांचक बनाने इस बार कुश्ती एवं रस्सीकूद प्रतियोगिता भी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को काफी लोकप्रियता मिली। इसको देखते हुए इस बार हरेली तिहार के दिन शुरू होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 को और भी रोमांचक बनाने के लिए एकल श्रेणी में दो नए खेल रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी शामिल किया गया है। इस बार 16 तरह की खेलों में स्पर्धाएं आयोजित होंगी। जिसमें दलीय एवं एकल श्रेणी में छत्तीसगढ़िया लोक-संस्कृति में रचे-बसे 8-8 तरह के खेलों को शामिल किया गया है।

लगभग 2 महीने 10 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को होगा। पारंपरिक खेलों के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इन खेलों के लिए नियमावली बनाई गई है। इस बार के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल रस्सीकूद एवं कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बनाए गए नियमों के बारे में जानते हैं। रस्सी कूद- इस खेल मे खिलाड़ी के दोनाें पैर जुड़े रहेंगें। दोनों पैर का जम्प एक साथ होगा। खिलाड़ी को निर्धारित बॉक्स में ही जम्प करना होगा। रस्सी के दोनों छोर को हाथों की सहायता से कमर की उंचाई पर पकड़ना होगा। कलाई व कोहनी की सहायता से रस्सी कूदना होगा।

कंधे का उपयोग अनुचित होगा। खिलाड़ी अपने स्थान पर जम्प करते हुए रस्सी को शरीर के सामने की ओर से पीछे से घुमाते हुए सिर के ऊपर से पैर तक आने पर एक जम्प गिना जाएगा। खिलाड़ी के शरीर का कोई भी हिस्सा या रस्सी का भाग यदि मार्किंग टेप को छूता है तो, खिलाड़ी खेल से बाहर माना जाएगा। प्रथम व द्वितीय स्थान पर टाई की स्थिति में संयुक्त विजेता घोषित किए जाएंगे तथा तृतीय स्थान पर टाई की स्थिति में अतिरिक्त एक मिनट का समय जम्प करने के लिए दिया जाएगा। उस समय में ज्यादा जम्प करने वाला खिलाड़ी तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया जाएगा। इस खेल की समय-सीमा 15 मिनट तक रखी गई है। मैदान का आकार 6 बाई 6 फीट होगा। निर्णायकों की संख्या 03 होगी।

कुश्ती- इस खेल में महिला एवं पुरूष वर्ग में अलग-अलग 5 वेट केटेगरी निर्धारित की गई है। जिसमें महिला वर्ग में 40 किलोग्राम तक, 41 से 50 किलोग्राम तक, 51 से 60 किलोग्राम तक, 61 से 70 किलोग्राम तक एवं 70 किलोग्राम से ऊपर तक की वेट केटेगरी रखी गई है। इसी तरह पुरूष वर्ग में 50 किलोग्राम तक, 51 से 60 किलोग्राम तक, 61 से 70 किलोग्राम तक, 71 से 80 किलोग्राम तक एवं 80 किलोग्राम से ऊपर तक की वेट केटेगरी निर्धारित की गई है। कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बनाए गए नियानुसार मैच 03 मिनट के दो अंतराल में होगा एवं अंतराल में 30 सेकंड का विराम मिलेगा। इसमें  विभिन्न प्रकार के नियम, फाउल भारतीय कुश्ती संघ के अनुरूप होंगे। इसमें निर्णायकों की संख्या 06 होगी। निर्णायकों द्वारा नियमानुसार घोषित खिलाड़ी विजेता माना जाएगा।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 : कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 ओलंपिक खेलों के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः उसकी पारंपरिक खेलों से जुड़ने का एक ऐसा अवसर दिया है जिससे इन खेलों में शामिल होने वाले प्रदेश से सभी प्रतिभागी बेहद खुश और उत्साह से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को फिर से पूरे प्रदेश में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा की जा रही बेहद ही सराहनीय कदम है। इससे हमारे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों के साथ बच्चों को भी  अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 ओलंपिक के आखरी दिन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा। कब्बडी में महिला वर्ग की 0 से 18 वर्ष में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर संभाग में द्वितीय और बस्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 से 40 वर्ष के उम्र में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर संभाग ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। सबसे अधिक प्रभावित किया 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के वर्ग ने जिसमें प्रथम स्थान में दुर्ग संभाग रहा दूसरे स्थान में रायपुर संभाग में बाजी मारी तो वही तीसरा स्थान बिलासपुर संभाग ने हासिल किया।

कब्बडी में पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में 0 से 18 आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग प्रथम, द्वितीय बस्तर संभाग और तृतीय सरगुजा संभाग रहा। 18 से 40 आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ियों में रायपुर संभाग ने प्रथम, बस्तर संभाग ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ियों में दुर्ग संभाग को प्रथम, रायपुर संभाग को द्वितीय और बस्तर संभाग को तीसरा स्थान मिला।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महाकुंभ का पूरे प्रदेश भर में आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल को प्रदेश स्तर तक खेला गया, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष व 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक की महिलाएं तथा पुरुषों के लिए 14 खेल विधाओं का आयोजन किया गया। विभिन्न स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के बाद विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ, जिसका भव्य आयोजन राजधानी रायपुर 08 जनवरी से 10 जनवरी तक हुआ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.