Media24Media.com: छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष. Show all posts

छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी नहीं रहे, आज दोपहर में होगी अंत्येष्टि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज। 28 जनवरी को तड़के 3 बजे निधन हो गया। वे बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। आज दोपहर एक बजे गृह ग्राम गुरूर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शोक संदेश में समाज के पदाधिकारियों ने लिखा है कि साहू समाज को गौरवान्वित करने वाले, साहू समाज के अर्जुन और हम सबके प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी जी का आज ब्रम्ह मुहूर्त में सुबह  तीन बजे स्वर्ग लोक गमन हो गया है। हिरवानी जी का यूं ही यकायक हम सबके बीच से चले जाना साहू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने  सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज के लिए सतत संघर्ष, मतांतरण के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद किया। वह सदैव याद किया जाता रहेग।

अर्जुन हिरवानी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त किए।  शासकीय सेवा में एसडीओ के पद पर रहते हुए भी निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित लोगों की सेवा में अग्रसर रहे। बाद में समाज सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर शासकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।  उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन एक कुशल लोकसेवक, संवेदनशील समाज सेवक और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा है। 

साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी नहीं रहे

उनके गम्भीर रूप से बीमार होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बीते दिनों अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने निर्देशित किया था। बाद स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था। इस बीच यह दुखद खबर आयी कि अर्जुन हिरवानी नहीं रहे।

अर्जुन हिरवानी का 23 जनवरी को समाज को अंतिम संबोधन


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.