Media24Media.com: छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर. Show all posts

RAIPUR NEWS : रिम्स अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, कई सामान जलकर खाक

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के रिम्स अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग लगने से परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी थी. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. अस्पताल के जिस कमरे में आगजनी की घटना हुई वो रिकार्ड रूम था. आग से रिकार्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक और कई सामान भी जल गए. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले में मंदिर हसौद पुलिस जांच में जुट गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.