Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में मंत्रियों. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में मंत्रियों. Show all posts

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के बीच कार्य विभाजन, जानें किन मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर । विधायक मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई। मरकाम के भूपेश सरकार में शामिल होने के बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।


मोहन मरकाम को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री रविंद्र चौबे और ताम्रध्वज साहू के विभाग भी बदले गए हैं।


सिंहदेव को स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन और वाणिज्यक कर विभाग के साथ ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक ऊर्जा विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले प्रेमसाय सिंह टेकाम के स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मंत्री रविंद्र चौबे को दी गई है। जबकि रविंद्र चौबे के कृषि विभाग का जिम्मा अब मंत्री ताम्रध्वज साहू संभालेंगे।

रविंद्र चौबे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, पशुधन एवं मछली पालन विभाग, जलसंसाधन एवं आयाकाट के साथ स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। ताम्रध्वज साहू को गृह विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, धर्मस्व एवं पर्यटन के साथ कृषि विकास एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री होंगे। मंत्रियों के विभागों के फेरबदल का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर को मुख्यमंत्री निवास पर हुई मंत्रियों की बैठक में विभागों के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चाय पर चर्चा हुई है। विभागों में फेरबदल का पत्र राजभवन को भेजा गया था।

वहां से राज्यपाल की मुहर लगने के बाद इसका राजपत्र पर प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री निवास की बैठक में मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, गुरु रूद्रकुमार, शिव डहरिया और कवासी लखमा मौजूद थे। रायपुर से बाहर होने के कारण उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत बैठक में शामिल नहीं हुए।




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.