Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में पुलिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में पुलिस. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में पुलिस. Show all posts

छत्तीसगढ़ में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, एक ही परिवार के लोगों ने आरक्षक को घेरकर पीटा, जानिए पूरा मामला…

No comments Document Thumbnail

भिलाई चरोदा : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के कुछ लोगों ने आरक्षक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने सिपाही को तलवार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरक्षक कुम्हारी थाने में पदस्थ है। मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के पंचशील नगर वेस्ट चरोदा भिलाई-तीन निवासी बंटी सिंह कुम्हारी थाने में सिपाही के पद पर पदस्थ है। वह देर रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था, रास्ते में सत्यम मेडिकल के पास चरोदा में रुका था। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी जसपाल सिंह स्कूटी से वहां से गुजर रहा था। जसपाल की स्कूटी फिसली और वह नीचे गिर गया। सिपाही बंटी सिंह ने आरोपी जसपाल को उठाने की कोशिश की, तो जसपाल ने उस पर ही नीचे गिराने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

इस पर आरक्षक ने उसे मना किया तो आरोपी जसपाल ने अपने भाई सतपाल सिंह और मां कुलदीप कौर को बुलवा लिया। जसपाल का भाई सतपाल सिंह तलवार लेकर अपनी मां कुलदीप कौर के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने सिपाही बंटी सिंह को घेरकर उसकी बेदम पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित सिपाही ने भिलाई तीन थाना पहुंचकर शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी सतपाल सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.