Media24Media.com: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल. Show all posts

CG Second Main Exam: हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल की द्वितीय मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे मिलेगा एडमिट कार्ड

No comments Document Thumbnail

CG Second Main Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in एवं संबंधित संस्था के पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है।


मंडल द्वारा जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि संबंधित संस्था अपने संस्था से अग्रेषित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषयों को अनिवार्य रूप से मिलान कर ले। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो इसकी सूचना तत्काल मण्डल कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है।

मंडल के उप सचिव द्वारा बताया गया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य /अवसर परीक्षा 2024 के मूल प्रवेश पत्र 20 जुलाई 2024 को जिले के समन्वय संस्था से वितरित किया जायेगा। वितरण दिनांक को समन्वय संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं-12वीं 2024 की डेटशीट जारी, 1 मार्च से होंगी परीक्षाएं

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी।


इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से शुरू होंगी। यह सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएंगी। विस्तृत समय-सारणी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी टाईम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होगी, जबकि हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से 21 मार्च तक होंगी। इसी प्रकार शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से 12 मार्च तक होंगी।

हौसलों की उड़ान से सपनों को मिला पंख , विशेष पिछड़ी जनजाति सहित 10 वी और 12वीं के 89 टॉपर बच्चों ने किया हेलीकॉप्टर ज्वायराइड

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  मन में यदि हौसलों की उड़ान हो तो सपनों को पंख तो जरूर मिलते हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 10 और 12 वीं के टॉपर बच्चों ने रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर ज्यायराइड किया। उत्साहित बच्चों के लिए यह सफर काफी रोमांचकारी रहा।


 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले 89 विद्यार्थियों ने राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर द्वारा जॉयराईड किया।

बच्चों ने साझा किए अनुभव

कोरबा जिले के विशेष पिछड़ी बिरहोर जनजाति के कक्षा 12 वीं के छात्र सुकसम ने बताया की मुख्यमंत्री की ये पहल काफी अच्छी है। इससे हम जैसे और भी पिछड़े समुदाय से आने वाले लोगों को प्रावीण्य सूची में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 12 वीं की छात्रा प्रिया रोहरा ने हेलीकॉप्टर ज्यायराइड के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा छोटे से शहर से आकर यहाँ हेलीकॉप्टर में बैठना किसी सपने से कम नही है।शक्ती जिले की कक्षा 12 वी की टॉपर श्रेया पांडे ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बैठकर सफर करना काफी रोमांचक रहा,भविष्य में और अच्छी पढ़ाई के लिए मुझे प्रोत्साहन मिला है। शक्ती जिले के बाराद्वार की छात्रा पायल यादव ने बताया कि 10 वीं कक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रावीण्य सूची में आने के कारण मुझे हेलीकॉप्टर ज्यायराइड का मौका मिला काफी रोमांचित हूँ मुझे बहुत खुशी हो रही है आगे की पढ़ाई बहुत मन लगाकर करूंगी ताकी भविष्य में भी मेरिट सूची में जगह मिले और ऐसे ही ज्यायराइड का मौका मिले।

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत किया हेलीकॉप्टर ज्यायराइड

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 49 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के अपने-अपने वर्ग में 10 वी पांच और 12 वी के पांच सहित कुल 10 बच्चों ने टॉप किया इन बच्चों को कराया गया।गतवर्ष भी 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राईडिंग करायी गई थी।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा सचिव एस भारतीदासन, प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला,सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल वी के गोयल, रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी आर. एल. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

CG Board Result Update: पूनर्मूल्यांकन व उत्तरपुस्तिका छायाप्रति अवलोकन के लिए आवेदन 25 तक

No comments Document Thumbnail

CG Board Result Update: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम 10 मई को मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जारी किया गया। परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के अन्दर पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन हेतु तीनों प्रक्रिया के लिये अथवा किन्हीं दो प्रक्रिया के लिये अथवा किन्हीं एक प्रक्रिया के लिये आवेदन कर सकता है।


CG Board Result Update: परीक्षार्थी इस प्रक्रिया के लिये निर्धारित प्रारूप मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in से प्राप्त कर जिला, तहसील एवं विकासखण्ड के अग्रेषण संस्थाओं में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकता है या परीक्षार्थी स्वयं मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है। जो छात्र पूरक है और पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन, उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन हेतु आवेदन किया है वे छात्र पूरक परीक्षा के लिये परीक्षा आवेदन फार्म भर सकते हैं, उन्हें पृथक से पूरक परीक्षा फार्म भरने का समय नहीं दिया जाएगा।



Exam Alerts : माशिमं ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर, अब घर बैठे होगा छात्रों की समस्या का समाधान

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हेल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर प्रातः 10ः30 से 05ः30 बजे तक मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों के समस्या का समाधान किया जा रहा है।


हेल्पलाईन में 15 मार्च को होनें वाले कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यावसायिक पाठ्यक्रम आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉरर्मेषन टेक्नोलॉजी, आटोबाईल-सर्विस टेक्नीषियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मिडिया एण्ड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्यूनिकेषन, बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्षुरेंस, बी.एफ.एस.आई., ब्यूटी एण्ड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड हार्डवेयर के विषय विषेषज्ञों ज्योतसना यादव, श्रीमती अर्चना कुमारी, हेमलता साहू, उजाला ठाकुर, श्री लोकनाथ चन्द्राकर एवं द्वितीय पाली में ज्ञानेन्द्र सिंह, हीतेष कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा विषय संबंधी समस्या समाधान किया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.