Media24Media.com: छत्तीसगढ़ पुलिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ पुलिस. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ पुलिस. Show all posts

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह सम्मान अर्जित किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।

इस सम्मान के साथ, पुलिस बल के जवान इस ध्वज की प्रतिकृति को अपनी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में धारण करेंगे, जो उनके शौर्य और सेवा का प्रतीक होगा। राष्ट्रपति ध्वज किसी भी पुलिस या सैन्य बल के लिए सर्वोच्च मान्यता मानी जाती है और यह छत्तीसगढ़ पुलिस की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और परिश्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रमाण है। हमारे जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी नक्सलियों के खिलाफ सफलता प्राप्त की है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। यह ध्वज हमारे पुलिस बल के हौसले को और भी ऊंचा करेगा , उन्हें राज्य की सुरक्षा और सेवा के लिए और प्रेरित करेगा।” मुख्यमंत्री साय ने पुलिस बल को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि उन बहादुर जवानों के प्रति एक आदर है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ की जनता को भी गर्व का अवसर प्रदान किया है, जो राज्य की पुलिस की सेवा और समर्पण का सम्मान करती है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध प्रदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अवैध प्रदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।


दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को कहा था। मुख्यमंत्री द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छत्तीसगढ़) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पुलिस को तस्करों की कार्यप्रणाली और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया, पुलिस टीमों ने सूझबूझ और अपनी व्यावसायिक क्षमता का बखूबी परिचय देते हुए जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती (छ.ग.) में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस गांजा तस्करों के नेटवर्क के खात्में के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला - बयोमकेश खटवा जिला बउत (ओडिशा), गाँजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जाँजगीर एवं अन्य जगह पहुँचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार, फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गाँजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती, फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गाँजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छत्तीसगढ़), आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जप्ती की गई है।

गाँजा तस्करों की टीम का मुख्य सरग़ना भागवत साहू है जो पिछले कई सालों से अवैध गाँजा ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा करता है, शुरुआती दौर में उड़ीसा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गाँजा ख़रीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था।बाद में ओडिशा के एक बड़े गाँजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सुनसान जगह पर गाँजा अपनी गाड़ी में स्थानांतरित कर अपनी टीम के आरोपी के घर में गांजा डम्प कर रखते थे और वहां से शुरूवात में 15-20 किलो गांजा निकाल कर अलग-अलग प्रदेश में सप्लाई करते थे फिर डिमांड अनुसार 1 क्विंटल-2 क्विंटल गांजा की सप्लाई करने लगे थे । संतराम और भागवत ओडिशा पार्टी से गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाये फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर अपने गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखते और बिक्री करते थे। गिरोह ट्रांसपोर्टिंग के जरिए माल छत्तीसगढ़ और कई प्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। भागवत पिछले कई वर्षों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है जो अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आया था ।

28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं ।

मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौकाने वाले तथ्य आए हैं जिसमें उसने ज़िला बाउत उड़ीसा एवं उसके आसपास के ज़िलों के जंगलों में अवैध गाँजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रायगढ़ पुलिस ने कार्यवाही से उद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गाँजा के इस नेटवर्क को जड़ से समूल नष्ट किया जा सके। रायगढ़ पुलिस गांजा तस्करी को पूर्णतः प्रतिबंधित करने इसी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्रवाई में डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, कृष्णा गुप्ता, लोमश राजपूत, अमित तिर्की, साइबर सेल के राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक श्री अभिषेक द्विवेदी, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, आदिकांत प्रधान, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, सुशील यादव, जितेश्वर चौहान, रविन्द्र गुप्ता, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू शामिल थे।

पूर्व में गिरफ़्तार 5 आरोपी के अतिरिक्त भागवत साहू पिता हुलसराम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिहरीद थाना सक्ती, जिला सक्ती दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज पिता जगतराम 24 साल निवासी ग्राम पुरैना थाना खरसिया व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ पिता संजीत खटुआ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुडपडा थाना बांउसनी जिला बउत, ओडिशा इत्यादि शामिल है।

कार्रवाई के दौरान आई10 कार सीजी 11 BH - 9507, सेलेरिओ कार सीजी 10 BS - 1995, 06 मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये, पूर्व जप्ती 175 किलो गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये कुल 8 आरोपी एवं 72 लाख की सम्पति जप्त की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती (छत्तीसगढ़) को भी गिरफ़्तार किया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक, CM भूपेश ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली की ओर से आज जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है. पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों में 2 निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर, नवीन बोरकर और उप निरीक्षक नीता राजपूत शामिल हैं.


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए साल 2023 का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है. राज्य में पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है.

सीएम बघेल ने कहा, नए पुलिस थाने के साथ ही इन थानों में महिला सेल, पुलिस कर्मियों को आवास सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है. इससे पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में आसानी हो रही है. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित होने पर इंस्पेक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है.


छत्तीसगढ़ पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान : अब लघु फिल्मों के जरिए जागरूकता के प्रयास

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब लघु फिल्मों के जरिए भी जन जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के रचनाधर्मी लोगों को सड़क सुरक्षा पर लघु फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 2023 के अंतर्गत प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
                   

इन लघु फिल्मों को अलग-अलग केटेगरी में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 5 जुलाई से शुरू हो चुका है। अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 निर्धारित है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-9040834734, +91-9479191791 संपर्क किया जा सकता है या लुघ फिल्म प्रविष्टियों के लिए विस्तृत नियम एवं शर्ते छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ पूरे देश में सड़क सहयोग में वृद्धि को बढ़ावा देना है।

फिल्म इन श्रेणियों में निर्धारित

फिल्म का श्रेणी निर्धारण किया गया है। फिल्म छत्तीसगढ़ी, गोंड़ी, हल्बी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुडुख, सादरी बैगानी, कमारी, ओरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा, गोंडी, भुजिया आदि में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण के साथ होना चाहिए। किसी भी राष्ट्रीय भारतीय भाषा में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण, सबटाइटल के साथ होना चाहिए।

फिल्म की अवधि

फिल्म की अविधि 2 मिनट निर्धारित की गई है। मूल फिल्म पूर्ण HD(1920*1080) प्रारूप या उससे ऊपर की हो सकती है। गलत/अपर्याप्त अस्पष्ट, अस्पष्ट/अपूर्ण विवरण वाले प्रवेश प्रपों पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चयन के लिए जमा की गई फिल्म को अंतिम माना जाएगा और जमा करने के बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।

पुरस्कार राशि

• सर्वश्रेष्ठ फिल्म रु. 80,000

• सर्वश्रेष्ठ कहानी रु. 25,000

• सर्वश्रेष्ठ सिनेमॅटोग्राफी रु 25,000

•सर्वश्रेष्ठ अभिनेता/अभिनेत्री रु 25,000

सड़क सुरक्षा अभियान : आप भी बनाकर भेज सकते हैं सड़क सुरक्षा से जुड़ी दो मिनट की फिल्म, मिलेंगे हजारों रुपए पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब लघु फिल्मों के जरिए भी जन जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के रचनाधर्मी लोगों को सड़क सुरक्षा पर लघु फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 2023 के अंतर्गत प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इन लघु फिल्मों को अलग-अलग केटेगरी में राज्य सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 5 जुलाई से शुरू हो चुका है। अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9040834734, 9479191791 संपर्क किया जा सकता है या लुघ फिल्म प्रविष्टियों के लिए विस्तृत नियम और शर्ते छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ पूरे देश में सड़क सहयोग में वृद्धि को बढ़ावा देना है।

फिल्म इन श्रेणियों में निर्धारित

फिल्म का श्रेणी निर्धारण किया गया है। फिल्म छत्तीसगढ़ी, गोंड़ी, हल्बी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुडुख, सादरी बैगानी, कमारी, ओरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा, गोंडी, भुजिया आदि में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण के साथ होना चाहिए। किसी भी राष्ट्रीय भारतीय भाषा में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण, सबटाइटल के साथ होना चाहिए।

फिल्म की अवधि

फिल्म की अविधि 2 मिनट निर्धारित की गई है। मूल फिल्म पूर्ण HD(1920*1080) प्रारूप या उससे ऊपर की हो सकती है। गलत/अपर्याप्त अस्पष्ट, अस्पष्ट/अपूर्ण विवरण वाले प्रवेश प्रपों पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चयन के लिए जमा की गई फिल्म को अंतिम माना जाएगा और जमा करने के बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।

पुरस्कार राशि

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए 80,000 रुपए
सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए 25,000 रुपए
सर्वश्रेष्ठ सिनेमॅटोग्राफी के लिए 25,000 रुपए
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता/अभिनेत्री के लिए 25,000 रुपए

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, चेक करें रोल नंबर के साथ अपना नाम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की रिजल्ट की लिस्ट जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए हुए मुख्य लिखित के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस के वेबसाइट पर देखा जा सकता है.




पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्र.-पुमु / प्रशासन / ए-15 (भर्ती नामांकन) / M.1156 / 2023 / नवा रायपुर, 24.04.2023 के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर व्यापम के जरिये सूबेदार / उपनिरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर पदों के लिए मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 26. 27 और 29 मई 2023 को किया गया. उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov इन पर दिनांक 05-06-2023 को प्रदर्शित किया गया और प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया. मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण के लिए पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

अगले चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 18 जुलाई 2023 से रायपुर में आयोजित की जाएगी जिसकी विस्तृत समय सारिणी पृथक से जारी की जाएगी. अगले चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 05 जुलाई 2023 के उपरांत पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली चयन उपरांत नियुक्ति उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश / निर्णय के अध्यधीन होंगी.



छ.ग. पुलिस के सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर की परीक्षा 26 से 29 मई तक

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नवा रायपुर के द्वारा आयोजित की जाएगी। हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता परीक्षा 26 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक और 26 मई 2023 को ही सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।


इसी प्रकार एप्टीट्यूड परीक्षा 27 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक तथा विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) परीक्षा 27 मई 2023 को ही दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कम्प्यूटर विज्ञान परीक्षा 29 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं अंबिकापुर है। परीक्षा केन्द्र छ.ग. व्यापमं द्वारा पृथक से सूचित किए जाएंगे।

प्रवेश पत्र 18 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अद्यतन जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस और छ.ग. व्यापमं की अधिकारिक वेबसाईट का नियमित अवलोकन करें। व्यापमं की वेबसाईटhttps://vyapam.cgstate.gov.in

अपराधों से निपटने के लिए साइबर कौशल अनिवार्य - छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक

No comments Document Thumbnail

सीडैक के सहयोग से पुलिस अधिकारियों की साईबर अपराध पर 11 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 


रायपुर : पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में सीसीपीडब्ल्यूसी योजनान्तर्गत साइबर अपराध अनुसंधान विषय पर सेंटर फॉर डेव्हलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सीडैक) एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के तीन पुलिस रेंज क्रमशः रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर के 25 पुलिस अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को साईबर अपराध से संबंधित एनसीआरबी के डाटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि देश एवं प्रदेश में साईबर अपराध का क्या ट्रेंड है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के परिदृश्य में बताया कि साईबर अपराध के प्रकारों में आरोपियों द्वारा फिशिंग कर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी लेकर, पेन कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए ठगी के अपराध देखने को मिले हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पर्सनल एटैक, ऑनलाईन हरासमैंट जैसे अपराध भी राज्य में प्रकाश में आये हैं। सीडैक संस्था ने देश के महानगरों में इस क्षेत्र में काफी कार्य किया है। अतः ऐसे प्रकरणों की केस स्टडी का अवलोकन करने से राज्य में घटित होने वाले अपराधों की विवेचना में काफी मदद मिल सकती है।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं श्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि साईबर अपराध जिस गति से बढ़ी है, उस पर नियंत्रण लाया जाना पुलिस के लिए एक चुनौती है। यह अपराध आने वाले समय में और अधिक जटिल होने वाली है। ऐसी स्थिति में पुलिस अधिकारियों का स्किल लेवल बढ़ाया जाना आवश्यक है। वर्तमान समय में साइबर एक अनिवार्य कौशल है, जिसका सभी पुलिस अधिकारियों को ज्ञान होना चाहिए। हम एक कदम आगे रहेंगे तभी इस अपराध से निपटा जा सकता है। 

सीडैक के प्रशिक्षण का माड्यूल साईबर अपराध के समाधान की सभी आवश्यकताओं को पूरा करती है। सीडैक के एसोसिएट डायरेक्टर श्री अभिनव दीक्षित ने बताया कि सी-डैक मिनिस्टरी ऑफ इलेक्ट्रानिक एंड इन्फरमेशन टेक्नालॉजी का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन है, जो स्वयं के प्रशिक्षण केंद्रों एवं अन्य अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से देश में आई टी इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के साथ-साथ साइबर अनुसंधान के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। एकीकृत तथा सहयोगपूर्ण ढंग से समयोचित तथा आगामी प्रभाव के लिए शक्तिशाली प्रभावकारिता के साथ अनुसंधान के चुनौतीपूर्ण दूरगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति सक्रिय पहल करना जैसे बहुआयामी, दूरदर्शी उद्देश्य स्थापित कर देश को विशिष्ट सेवाएं दे रहें है। 

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, श्री विवेकानंद, श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश पाल, श्री एस.सी. द्विवेदी, श्री आर.पी. साय, डॉ. संजीव शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आरिफ शेख, श्री आर.एन. दाश, श्री के.एल. धु्रव, श्री मनीष शर्मा सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं श्री कवि गुप्ता ने किया।

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले 42 नए DSP, CM भूपेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

चंदखुरी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में दसवें और ग्यारहवें  बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक डीएम अवस्थी उपस्थित रहे।


दसवें बैच के लिए दिए गए पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक रागिनी तिवारी मिश्रा, अपराध अनुसंधान के लिए विनीत कुमार साहू, फारेंसिंक साइंस के लिए गीतिका साहू, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए राहुल उइके, अपराध शास्त्र के लिए लोकेश बंसल, आउटडोर के लिए सिद्धांत तिवारी, इनडोर और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए रागिनी तिवारी मिश्रा को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया । इसी तरह से ग्यारहवें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय, अपराध अनुसंधान के लिए दीपमाला कुर्रे, अपराध शास्त्र के लिए मनोज मंडावी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए सौरभ उइके, आउटडोर के लिए प्रशांत देवांगन, इनडोर के लिए सौरभ उइके और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए सौरभ उइके को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया।

उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह के बाद प्रशिक्षण अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को ये पुरस्कार देने की परंपरा रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनसे कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस को 42 युवा अधिकारी मिल गए हैं।

परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा

नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में उप पुलिस अधीक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद दो बच्चों ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के बेटे कृतज्ञ चंद्राकर और उनके भतीजे रूद्रांश चंद्राकर को पुलिस वर्दी में देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए और दोनों से विशेष मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इतनी छोटी सी उम्र में बच्चों के मन में देश सेवा का भाव देखकर वे काफी प्रसन्न हुए और दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.