Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री. Show all posts

आरंग का पुरावैभव देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताई प्रसन्नता

No comments Document Thumbnail

आरंग । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एकदिवसीय प्रवास पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आरंग पहुंचे। यहां उन्होंने आठवीं सदी में निर्मित सिद्धपीठ बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान पीपला फॉउंडेशन द्वारा मंदिर के पास 'एक नजर में आरंग दर्शन' के लिए लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का उन्होंने अवलोकन किया। मंदिर और देवालयों की छायाचित्र प्रदर्शनी देखकर उन्होंने जिज्ञासा प्रकट की।


छायाचित्र प्रदर्शनी देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक भांड देवल की उत्कृष्ट कलाकृति को देखकर उन्होंने इसकी जानकारी ली। पीपला फॉउंडेशन के संरक्षक आनंदराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह जैन धर्म को समर्पित ग्यारहवीं शताब्दी का कलात्मक मंदिर है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इसे राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक घोषित कर किया गया है। इसके साथ ही आरंग के इतिहास के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री को श्रीपुर एक्सप्रेस की विशेषांक पत्रिका 'आरंग के अनेक रंग' की एक प्रति भेंट की गई। मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने पीपला फॉउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पीपला फॉउंडेशन के संयोजन में आरंग मेंइस साल पहली बार मोरध्वज महोत्सव का आयोजन किया गया।

बाबा बागेश्वरनाथ महादेव की आकर्षक साज सज्जा

उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर मोरध्वज नगरी आरंग में बाबा बागेश्वरनाथ महादेव की नित्य नई श्रृंगार की जाती है। शिवलिंग को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। बागेश्वरनाथ महादेव का आकर्षक रूप में दर्शन करने बड़ी संख्या में रोज सैकड़ों श्रद्धालु जुटते हैं। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.