Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री. Show all posts

CG NEWS : नए मुख्यमंत्री का अस्थाई निवास होगी स्टेट गेस्ट हाउस पहुना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का नाम देर शाम तक फाइनल होने की उम्मीद है। नए मुख्यमंत्री नाम के घोषणा के साथ उनके अस्थाई निवास की कवायद भी शुरु हो गई है।


बीजेपी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार नए सीएम का अस्थाई निवास स्टेट गेस्ट हाउस पहुना को बनाया जाएगा। क्योंकि मुख्यमंत्री तुरंत स्थाई मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट नहीं होंगे। वो अपने मुहुर्त के साथ स्थाई मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करेंगे, इसलिए उनके लिए अस्थाई मुख्यमंत्री निवास के रुप में पहुना को तैयार किया जा रहा है।

2018 में भी पहुना बना था सीएम का अस्थाई निवास

आपको बता दे, कि 2018 में भी पहुना ही मुख्यमंत्री का अस्थायी निवास स्थान था। यहां पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करीब 1 महीने तक रूककर सरकार चलायी थी। पहुना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।

बता दें कि भूपेश बघेल एक या दो दिन के भीतर सीएम हाउस को खाली कर देंगे, जिसके बाद सीएम हाउस की रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। वहीं, जब पुनर्निर्माण हो जाएगा तो नए सीएम यहां प्रवेश करेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.