Media24Media.com: छत्तीसगढ़ की महतारि

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ की महतारि. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ की महतारि. Show all posts

महतारियो को 3 अप्रैल को मिलेगी वंदन योजना की दूसरी किश्त : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

No comments Document Thumbnail

 Mahtari Vandan Yojana : इस महीने छत्तीसगढ़ की महतारियो को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त मिलने वाली है। इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ योजना की दूसरी किस्त मिलने की तारीख सामने आ गई है। इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे।


महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि जहां-जहां दिक्कत है, उसको दिखाकर तत्काल पैसे डाले जाएंगे। इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। किस बेस पर एक लाख देंगे। कांग्रेसी सिर्फ धोखा देना जानती है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आएगी। पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं. महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि सालाना 12 हजार रुपये देंगे। प्रति माह के दर से 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.