Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ी में FIR. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ी में FIR. Show all posts

किसान के घर चोरी, पहली बार छत्तीसगढ़ी में लिखी गई थाना में FIR

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा थाना में पहली बार छत्तीसगढ़ी में FIR दर्ज हुआ है। रामकुमार गोरेलाल साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। ग्राम पिपरटोला बड़े में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट राजभाषा छत्तीसगढ़ी में दर्ज होने से यह मामला चर्चा में है। सब इंस्पेक्टर डोमार सिंह साहू ने यह FIR दर्ज किया है।  

बोलने में छत्तीसगढ़ी जितना आसान है। लिखने और पढ़ने में उतना ही कठिन लगता है। इसके चलते राजभाषा होते हुए भी यह प्रचलन में नहीं आ पा रहा है। NCRB द्वारा ऑनलाइन FIR  के लिए फॉर्मेट तैयार किया गया है। CCTNS से हर FIR को ऑनलाइन किया जाता है। इसमें यह FIR दर्ज होने के बाद चर्चा में आया है। 

दर्ज FIR इस प्रकार है- 

'मे ह ग्राम पीपरटोला बड़े में रहिथव। अउ खेती बाडी के काम करथव। काली तारीख 14/11/21 के रात कन 08 बजे हमन खाना खा पी के घर मे सो गे रेहेन। मेहा अउ मोर बाई, अउ मोर छोटे लडका भोलाराम एक कुरिया मे सो रहेन। बडे लडका नोहर लाल अउ बहु रामकली दुनो झन अलग कुरिया मे सोय रहिस। रात के बेरा करीबन 12 बजे बहु रामकली उठिस। त देखिस कमरा मे रखे गोदरेज के भीतर मे रखे कपडा लत्ता भुईया मे पढे रहिस। तब बेटा नोहर मोला अउ मोर बाई ला उठईस। तब हमन ओखर कुरिया मे जाके देखेन। अउ आलमारी ल चेक करेन। 

'रिपोर्ट के हिसाब से करे जाए कार्रवाई'

त आलमारी मे रखाय एक जोडी चांदी के चुडा 05 तोला, कीमती 2000 रूपये। एक सोना के लाकेट कीमती 10000 रूपये ह नई रहिस । अउ चार्ज मे लगे मोबाइल ओप्पो कंपनी के जेमा सीम नंबर जीओ कंपनी 9301074690 लगे हवय, कीमती 5000 रूपये नई रहिस। कोनो चोर ह रात कन घर के परदा ले कुदके घर के कुरिया भितरी आके चोरी कर ले गे हवय। बिहनिहीया ले काम करे बर गे रहेव। अभी खेत ले आके रिपोर्ट करे बर आये हव। अपन सामान ल देख के चिन डारहु। रिपोर्ट मैं जइसन बताये हव, वैसन लिखे हे। कारवाही करे जाए।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.