Media24Media.com: छत्तीसगढ़िया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़िया. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़िया. Show all posts

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने महापौर सहित 42 पार्षदों का किया सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य के महासभा के तत्वाधान में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे तथा रायपुर नगर निगम के 42 पार्षदों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मैं भी एक छत्तीसगढ़िया हूं और इस प्रकार के आयोजनों का भूरी भूरी प्रशंसा करती हूं। पहली बार ऐसे छत्तीसगढ़िया जनप्रतिनिधियों का सम्मान का कार्यक्रम रखा गया और यह कम चलाते रहना चाहिए महापौर ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना उद्बोधन दिया।

उन्होंने कहा कि आज धीरे-धीरे छत्तीसगढ़िया लोग आगे आ रहे हैं विधानसभा में भी छत्तीसगढ़िया लोगों की संख्या बढ़ी है नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत में भी छत्तीसगढ़िया लोगों को स्थान मिला है कहीं ना कहीं व्यापार में हम आज भी पीछे नजर आते हैं जरूरत है कि जो छत्तीसगढ़िया व्यापारी है उन्हें जोड़कर एक मंच देकर उनके व्यापार को बढ़ाने में हम सब सहयोग करें ताकि व्यापार के क्षेत्र में भी हमारी स्थान मजबूती से बन पाया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को एक ऊंचाई देना साथ ही साथ हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया लोगों को आगे बढ़ने के उद्देश्य से या आयोजन किया जा रहा है। महापौर एवं पार्षदों के द्वारा ही रायपुर शहर का विकास आगामी 5 वर्षों में होना है संपूर्ण संसाधनों को विकसित करने की जिम्मेदारी लोगों ने इन जनप्रतिनिधियों दी है। इन जिम्मेदारियां के लिए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ सभी पार्षदों महापौर जिला जनपद जनप्रतिनिधियों को बधाई दी ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया, राजेश देवांगन , प्रदेश मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल , कोषाध्यक्ष ललित साहू, प्रदेश सह सचिव पुनारद निषाद,कुबेर चंद्राकर, मासिश साहू ,गोविंद साहू ,दीपक साहू,करण भारद्वाज, त्रिलोचन साहू जिला अध्यक्ष रायपुर , रजनी चंद्रवंशी सचिव , लक्ष्मण साहू , घनश्याम सिन्हा, कविता कुंभज ,  अनिल चंद्राकर , प्रवीण चंद्रवंशी , विजय चंद्रवंशी , विनोद रात्रि , परमानंद साहू  , कुलेश्वर साहू  ।

हार भी जाओ तो ग़म न करो... फिर से खेलो और हौसला कम न करो

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर में विगत 28 जनवरी से प्रारंभ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आज शाम समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह वितरित किए। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में 38 विधाओं में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और हुनर का प्रदर्शन किया।

युवा महोत्सव के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की विविध कलाओं, संस्कृतियों, खेलों और यहां के लोगों के हुनर एवं कौशल को एक मंच पर लाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सराहनीय कदम है। यह हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि हर प्रतियोगिता में कुछ लोग विजेता होते हैं। पर जो विजेता नहीं बन पाए उन्हें अपना हौसला कम नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवा महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार भी जाओ तो ग़म न करो... फिर से खेलो और हौसला कम न करो।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री पटेल ने कहा कि हाल ही में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी प्रदेश भर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने कई खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। राज्य के करीब 60 लाख लोगों ने इसमें भागीदारी की थी। युवा महोत्सव में भी राज्य के युवाओं ने काफी उत्साह, उमंग और जोश के साथ हिस्सा लिया। सभी जिलों के प्रतिभागियों ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और इसे सफल बनाया। उन्होंने युवा महोत्सव में सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों को धन्यवाद दिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अच्छे विचारों को पोषित करने, छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों के निवासियों एवं उनकी सांस्कृतिक विविधताओं को एक मंच पर लाने के लिए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की पहल की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने युवाओं को विभिन्न विधाओं और खेलों में अपनी कला व कौशल के प्रदर्शन का मौका दिया है।

समारोह में अपने स्वागत भाषण में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने बताया कि युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 2300 प्रतिभागियों ने कुल 38 विधाओं में हिस्सा लिया। पहले यह प्रतियोगिता क्रमशः विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की गई थी। संभाग स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 48 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सूरजपुर जिले से सर्वाधिक 350 प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेंद्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के संचालक अशोक पंजवानी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा भी समापन समारोह में शामिल हुए।

 

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आए विदेशी मेहमानों का लौटना शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के बाद विदेशी मेहमानों का अपने देश लौटने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। मंगोलियन देश के नर्तक दल के 10 प्रतिभागी 'रायपुर बाय रायपुर बाय' और अपने टूटी फूटी जुबान में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' कहते हुए एयरपोर्ट से विदा हुए। 



उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंगोलियन डांस ,जोरून जोरून, प्रस्तुत किया था। समूह के मुखिया इनखबोल्ड ने कहा छत्तीसगढ़ आना उनका अच्छा अनुभव रहा। मौका मिला तो दोबारा आएंगे। उन्हें पहली बार रायपुर आने का मौका मिला था वे हमेशा याद रखेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.