Media24Media.com: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ शराब घोटाले. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ शराब घोटाले. Show all posts

CG Liquor Scam: रिटायर्ड आईएएस टुटेजा की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ी

No comments Document Thumbnail

 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर ACB और EOW लगातार कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक जांच और मामले में संलिप्त लोगों को समन भेजे जा रहे हैं। वहीं, आज ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट पेश किया गया, जहां विशेष कोर्ट ने अनिल टुटेजा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि अनिल टुटेजा 20 मई तक जेल में रहेंगे।


शराब घोटाला केस में नई ECIR दर्ज होने के बाद ईडी की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। नई ECIR दर्ज होने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय अगले एक सप्ताह में शराब घोटाला केस से जुड़े लोगों पर एक्शन ले सकता है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी केस में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इस दौरान शराब कारोबारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है। 

ईडी ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को हफ्तेभर पहले हिरासत में लिया। बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और रविवार की सुबह ईडी ने गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को कोर्ट में पेश किया। नियमित कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीन दिन बाद उन्हें ईडी ने अपनी रिमांड पर लिया और लंबी पूछताछ की। 4 मई को टुटेजा की दो दिन की रिमांड मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।


छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अनिल टूटेजा समेत कई आरोपियों की 205 करोड़ रु अटैच

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Liquor Scam :  ED ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व IAS अनिल टूटेजा और रायपुर के मेयर एजाज़ ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत दूसरे आरोपियों की ₹205.49 करोड़ की संपत्ति अटैच की। ट्वीट में जांच एजेंसी ने लिखा कि 18 करोड़ रुपये मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। छत्तीसगढ़ राज्य में शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, पूर्व आईएएस, अनवर ढेबर और अन्य पर यह कार्रवाई की है।


शराब घोटाला मामले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतम बुद्ध नगर में ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR के आरोप में यूपी STF ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर है।

 वहीं, ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज FIR में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच STF यूपी द्वारा की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.