Media24Media.com: छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन न्यूज. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन न्यूज. Show all posts

छत्तीसगढ़ में टीका लगवाने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच प्रदेश में कोरोना टीके की कम से एक डोज लगवा चुके लोगों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 46 हजार 873 तक पहुंच गई है। ये तय हुए लक्ष्य का करीब 100% के बहुत करीब है। सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र के एक करोड़ 96 लाख 51 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी तक कुल एक करोड़ 52 लाख 13 हजार 187 लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगाए जा चुके थे। यानी 18 साल से अधिक उम्र के 77% लोगों को सुरक्षा कवच मिल चुका है। इधर, 15 से 18 साल के 65% किशोरों को पहली डोज और 29% को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस आयु वर्ग के 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया था।

टीका लगवाने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा

प्रदेश के एक हजार 231 केंद्रों पर टीकाकरण का काम रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान पता चला कि टीका लगवाने वालों में एक करोड़ 77 लाख 89 हजार 440 यानी 50.10% से अधिक सिर्फ महिलाएं हैं। वहीं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में 3 करोड़ 67 लाख 23 हजार 518 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 15 साल से अधिक उम्र के 2 करोड़ 7 लाख 6 हजार 578 लोगों को पहली डोज लगी है। बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी। 

स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 27% लोगों को कोरोना टीके का बूस्टर डोज लगाया जा चुका है। यह डोज 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया जा रहा है। इस श्रेणी में 11 लाख 75 हजार 521 लोगों को चिन्हित किया गया था। अब तक 3 लाख 23 हजार 194 लोगों को तीसरी डोज लगाई जा चुकी है। कोविन पोर्टल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 15 से 17 साल के 15 लाख 42 हजार 666 लोगों को टीका लगाया है। इसमें 10 लाख 59 हजार से अधिक को पहली डोज लगी है। 

वैक्सीन ही संजीवनी

18 से 44 साल के दो करोड़ 4 लाख 42 हजार 370 लोगों को टीका लगा है। इसमें 77% लोगों को लगा दूसरा डोज भी शामिल है। 45 से 60 साल के 89 लाख 9 हजार 739 लाेगों को टीका लगा है। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 46 लाख 10 हजार 399 डोज लगे हैं। कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल वैक्सीन ही संजीवनी है। इसीलिए सरकार ने भी सभी लोगों के लिए वैक्सीन को फ्री कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.