Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में 7 IAS अफसरों के तबादले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में 7 IAS अफसरों के तबादले. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में 7 IAS अफसरों के तबादले. Show all posts

छत्तीसगढ़ में 7 IAS अफसरों का ट्रांसफर, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक सर्जरी जारी है। राज्य शासन  ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। नए आदेश से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का निजाम बदला है। CGMSC के प्रबंध संचालक पद से 2010 बैच के कार्तिकेय गोयल की छुट्‌टी हो गई है। उनकी जगह पर 2012 बैच के अभिषेक सिंह को नया प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके पास गृह विभाग के संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

जारी आदेश के मुताबिक 2005 बैच KS प्रकाश को ग्रामोद्योग विभाग और संसदीय कार्य विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। उनके पास परिवहन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी पहले से है। अभी तक CGMSC के प्रबंध संचालक और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव कार्तिकेय गोयल को वहां से हटाकर पंचायत संचालक बनाया गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और गृह विभाग में संयुक्त सचिव रहे अभिजीत सिंह को CGMSC का प्रबंध संचालक बनाया गया है। 

चन्द्रकांत वर्मा बने मुख्य कार्यपालन अधिकारी

वहीं 2012 बैच के अभिजीत के पास गृह विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी बनी रहेगी। 2017 बैच के चन्द्रकांत वर्मा को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वर्मा अभी तक रायपुर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य सरकार ने 2017 बैच के IAS मयंक चतुर्वेदी का कद बढ़ा है। वे अभी रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। अब उनको जिला पंचायत की जिम्मेदारी के साथ स्मार्ट सिटी रायपुर का प्रबंध संचालक बना दिया गया है।

लगातार की जा रही प्रशासनिक सर्जरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर 2018 बैच के देवेश कुमार ध्रुव को तैनात किया है। ध्रुव अभी तक बीजापुर के SDM की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे पोषण लाल चंद्राकर को मंत्रालय बुला लिया है। फिलहाल उन्हें संयुक्त सचिव पद पर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। बता दें कि प्रदेश में अफसरों के लगातार तबादले हो रहे हैं। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी दी जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.