Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मानसून

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में मानसून. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में मानसून. Show all posts

छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम हुआ कमजोर, प्रदेश में अब तक 756.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई इलाको में अब बारिश की गति धीमी हो गयी है, दरअसल प्रदेश में बारिश का कोई नया सिस्टम नहीं बनने से पानी गिरने के आसार नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के अधिकांश जगहों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।


बीते दिन रविवार की शाम राजधानी रायपुर में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वही आज शाम तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में अब तक 796.3 मिली मीटर पानी बरस चुका है जो औसत से 12 प्रतिशत अधिक है। 13 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। दो जिले ऐसे हैं जहां अति भारी बारिश हुई है। इनमें पहला बीजापुर है जहां 1704.5 मिमी पानी बरसा है जो सामान्य से 99% अधिक है। वहीं बलरामपुर में 991.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत से 68% अधिक है।


Monsoon in CG: प्रदेश में धीमा हुआ मानसून, बारिश का करना होगा इंतजार

No comments Document Thumbnail

 Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर मौसम विभाग के आकलन सटीक नहीं बैठते दिखाई नहीं दे रहे हैं। रायपुर में मानसून अब तक आ जाना चाहिए था, लेकिन वह सुकमा और बीजापुर में ही अटककर रह गया है।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार थे, जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई गई थी। मौसम ने अनुमानों को धराशायी कर दिया है। अब रायपुर को भी मानसून के लिए दो से तीन दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।

सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हाेने के आसार थे, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने के भी संकेत थे, लेकिन मामूली बारिश के साथ ही दिन बीत गया। हालांकि, एक दिन पहले रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली, जिसमें तोकापाल और अंबिकापुर में दो सेमी, कोटा, अकलतरा, बिल्हा, बिलासपुर, पथरिया, भाटापारा, पोड़ी-उपरोड़ा व तखतपुर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई।

दो दिनों में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मानसून की गतिविधियां में तेजी से बदलाव हुआ है। जिसकी वजह से अगले दो दिनों में मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। वहीं राजधानी में मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं और गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का हाल

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग में तेज बारिश हो सकती है। इन दोनों संभागों से लगे जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई है ।


इस जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली और कबीरधाम जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां एक दो जगहों पर भारी से अति बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इस जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर, दुर्ग, बालोद ,राजनांदगांव, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायगढ़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों के एक दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Cg Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में झमाझम बारिश

No comments Document Thumbnail

CG Weather: मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। दो दिन से हो रही बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं तापमान में बदलाव होने की संभावन कम है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इसके पीछे की प्रमुख वजह उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में बने एक चक्रवाती परिसंचरण है। इसी के चलते प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।


बारिश के चलते शहर के अनुपम गार्डन, प्रोफेसर कालोनी, कुशालपुर शीतला कालोनी, तेलीबांधा थाने के पास सहित कई क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक तो मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रहेगा। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के साथ ही बिजली भी गिरेगी और कुछ क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश होगी। मानसून विलंब होने की वह से इस वर्ष जून में कम वर्षा हुई है और जुलाई में इसकी भरपाइ होने की उम्मीद है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.