Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में चुनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में चुनाव. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में चुनाव. Show all posts

CG NEWS : आज शाम से दो दिन शराब दुकानें हो जायेगी बंद, शराब पकड़ाया तो होगी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चुनाव के मद्देनजर आज से  दो दिन शराब दुकानें बंद रहेगी। राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश सात लोकसभा के अंदर्गत आने वाले जिलों में लागू होगा। निर्देश के मुताबिक 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित रहेगा। प्रदेश में तीसरे चरण में 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है।


यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानों को बंद रहेगी।

7 लोकसभा सीटों में क्षेत्र के 3 किलोमीटर दायरे में आने वाले जिले में भी देशी -विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान शराब का परिवहन भी बैन लगाया गया है। परिवहन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।


Chhattisgarh : 2 दिन बंद रहेगी शराब दुकानें, रायपुर, बिलासपुर सहित 7 लोकसभा क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव के मद्देनजर अगले सप्ताह दो दिन शराब दुकानें बंद रहेगी। राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश सात लोकसभा के अंदर्गत आने वाले जिलों में लागू होगा। निर्देश के मुताबिक 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित रहेगा। 


प्रदेश में तीसरे चरण में 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा। 

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानों को बंद रहेगी। 7 लोकसभा सीटों में क्षेत्र के 3 किलोमीटर दायरे में आने वाले जिले में भी देशी -विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान शराब का परिवहन भी बैन लगाया गया है। परिवहन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।


CG NEWS : कांग्रेस का एक्शन, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित 10 पार्टी से निष्कासित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :   छत्तीसगढ़ में चुनाव हो गया परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस का एक्शन मोड अब तक जारी हैं।


दरअसल, कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधि करने वालों को लगातार बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। कबीरधाम जिले में कांग्रेस ने प्रदेश युवाकांग्रेस उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा उपाध्यक्ष खेलूराम साहू सहित 10 कांग्रेसी नेताओं को 06 साल केलिए निष्कासित कर दिया हैं। वही, इस खबर के बाद कबीरधाम के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मची हुई है।

बता दे कि निष्कासन आदेश ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू ने जारी किया हैं।

सभी के नाम 

1. प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी ग्राम गंडई तह. बोड़ला जिला कबीरधाम

2. जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा उपाध्यक्ष खेलूराम साहू ग्राम बासिनझोरी तह. सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम

3. कांग्रेस कार्यकर्ता मो. ईदरिश खान

4. कांग्रेस कार्यकर्ता चन्द्रभान सिंह (पप्पु ठाकुर) नगर पंचायत पंडरिया जिला कबीरधाम

5. कांग्रेस कार्यकर्ता जगतारण सिंह ग्राम गौरमाटी तह. सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम


6. कांग्रेस कार्यकर्ता रविकांत बैस ग्राम कड़कड़ा जिला कबीरधाम


7. जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र मारकाण्डे ग्राम मगरवाह तह. सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम

8. कांग्रेस कार्यकर्ता ठाकुर राम वर्मा

9. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदस्य पालन बैस ग्राम दंशरगपुर तह. पण्डरिया जिला कबीरधाम

10. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक वैष्णव ग्राम डबरी तह. पंडरिया जिला कबीरधाम

मुख्यमंत्री बघेल ने गृहमंत्री शाह के चैलेंज को स्वीकारा, मंच, समय, तारीख आप बता दीजिए.. मैं आ जाता हूँ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की गर्माहट दिखने लगी है। लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, तो वहीं एक दूसरे को खुली चुनौती का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार केलिए गृहमंत्री अमित शाह ने पिछली सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि वो भूपेश बघेल को बहस के लिए चुनौती देते हैं। उन्होंने एक मंच तय कर बहस में आने की चुनौती दी थी।


अब उस चुनौती का जवाब अमित शाह को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है। उन्होंने कहा कि आपकी चुनौती स्वीकार है श्री अमित शाह जी! मंच, समय, तारीख आप बता दीजिए.. मैं आ जाता हूँ. 15 साल के आपके कांड और 5 साल के हमारे कामों पर हो जाए बहस. छत्तीसगढ़िया डरता नहीं है, आपके जवाब का इंतजार रहेगा।


CG NEWS : बीजेपी की वॉल पेंटिंग मिटा रहे कर्मचारी के साथ गाली-गलौच और मारपीट, दो गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए आचार संहिता लागू कर दिया गया है। जिसके बाद अब सभी जिलों में निगम अमला चुनावी बैनर-पोस्टर और स्लोगन हटाने का काम कर रहा है। इस दौरान निगम कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। जहां जब कर्मचारियों की टीम बीजेपी की वॉल पेंटिंग हटा रही थी, तो भाजपा समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना से नाराज निगम कर्मियों ने भिलाई नगर थाने में केस दर्ज कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


जोन कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार शाम को सेक्टर 7 ओवर ब्रिज के नीचे चुनाव प्रचार की वॉल पेंटिंग को मिटाया जा रहा था। तभी दो लोग नशे में आए और उनसे बहस करने लगे। आरोपी शंकर और उसके साथी ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर उन्होंने लड़कों को बुला लिया। लड़के बेस बल्ला, हॉकी स्टिक, लाठी और चाकू लेकर पहुंच गए। निगम कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।

जोन-5 के सहायक राजस्व निरीक्षक शशांक शेखर सिंह ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वो लोग निष्पक्ष रूप से सभी पार्टी का पोस्टर बैनर और वॉल पेंटिंग को उतार रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग पार्टी के लोग उनसे झगड़ा कर मारपीट कर रहे हैं। इस तरह वो असुरक्षा के बीच शासकीय कार्य कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो डर के साये में काम करने को मजबूर हैं। उन्हें सुरक्षा चाहिए।

भिलाई महापौर नीरज पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आचार संहिता के दौरान सभी राजनीतिक प्रचार के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर निकाले जा रहे हैं। स्लोगन भी मिटाए जा रहे हैं। निगम कर्मचारी ओवर ब्रिज के पास शासकीय कार्य कर रहे थे। उनके साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। यह सीधे सीधे शासकीय कार्य में बाधा है। इस तरह की गुंडागर्दी भिलाई में नहीं चलेगी।

दुर्ग सिटी एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला आया है। वो लोग शासकीय कार्य कर रहे थे। आरोपी पी शंकर राव (35 वर्ष) निवासी सेक्टर और डेनियल राव (35 साल) निवासी सेक्टर-6 को गिरफ्तार किया गया है।


छत्तीसगढ़ में आचार संहिता हुई लागू, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा चुनाव, 3 दिसंबर को होगी मतगणना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को चुनाव होंगे। साथ ही 3 दिसंबर को मतगणना होगी।


छत्तीसगढ़ विधानसभा की वर्तमान स्थिति: मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास 71 विधायक, भाजपा के पास 13 विधायक, बसपा के पास दो, तीन विधायक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के हैं और एक रिक्त है. फिलहाल राज्य में मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं.

पांच राज्यों में 16 करोड़ 14 लाख मतदाता

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 40 दिन में 5 राज्यों का दौरा किया गया। सभी राज्यों में अधिकारियों, पुलिस, बैंक अधिकारियों, सिविल एविएशन अधिकारियों से मुलाकात की जो सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव में जुड़े रहेंगे। हमने सभी से फीडबैक लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

15 साल से सत्ता में रही भाजपा की हुई थी बुरी हार

2018 में राज्य में दो चरणों मतदान कराए गए थे। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर 2018 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर 2018 को हुआ था। छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आए थे। चुनाव नतीजे आए तो 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिलीं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।

इन पांच राज्यों में मौजूदा सरकार

छत्तीसगढ़ -कांग्रेस
राजस्थान – कांग्रेस
मध्यप्रदेश- भाजपा
तेलंगाना बीआरएस
मिजोरम- मिजो नेशनल फ्रंट

राज्यों में विधानसाभा सीटें

छत्तीसगढ़- 90
मध्यप्रदेश- 230
राजस्थान- 200
तेलंगाना -119
मिजोरम- 40

राज्यों में मतदाताओं की संख्या

छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
राजस्थान 5.25 करोड़
तेलंगाना 3.17 करोड़
मिजोरम 8.52 लाख

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज मंत्री और कांग्रेस नेता दिल्ली प्रवास पर है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली जानें को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। इसी बीच कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली प्रवास एक सामान्य सांगठनिक गतिविधियों का हिस्सा है। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। 


इसे लेकर भी लगातार चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सत्याग्रह पूरे देशभर में चलाया जा रहा है। आज के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में भी भारत सत्याग्रह को लेकर चर्चा होगी। आज की चर्चा में कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ की भूमिका सुनिश्चित होगी।

बता दें कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली प्रवास पर है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल राहुल गांधी के साथ सूरत गए थे। यहां राहुल गांधी ने मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती दी थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.