Media24Media.com: छत्तीसगढ़ महतारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ महतारी. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ महतारी. Show all posts

कांग्रेस की भाषा विवादित और अमर्यादित: भाजपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के उस 'एक्स' ट्वीट पर कड़ा एतराज जताया है, जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी के आगे किसी को 'बाप' बताकर राजनीतिक धृष्टता का परिचय दिया गया है। श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के मकसद पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों को पहले इस सवाल का जवाब प्रदेश को देना चाहिए कि छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ की जनता का ऐसा घोर अपमान करने का यह दुस्साहस कांग्रेस ने कैसे किया? कांग्रेस को अपने इस ट्वीट के लिए प्रदेश से नि:शर्त क्षमायाचना करनी चाहिए।


भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का सिलसिला चलाकर छत्तीसगढ़ को जमकर लूटा और प्रदेश के माटीपुत्रों का हक मारकर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया और अब नक्सलियों से भाईचारा निभाती कांग्रेस वैचारिक रूप से इतनी भ्रष्ट हो गई है कि छत्तीसगढ़ महतारी के आगे किसी को बाप की उपमा देने में उसे जरा भी हिचकिचाहट नहीं हो रही है। कांग्रेस की इस वैचारिक निर्लज्जता और भाषायी असभ्यता का प्रदेश की जनता माकूल जवाब जरूर देगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान ने कांग्रेस को इस कदर बौखला दिया है कि अब वह देश और प्रदेश की जनभावनाओं को लहूलुहान कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे की पीड़ा कांग्रेस को जमकर हो रही है।

श्रीवास्तव ने कांग्रेस को आगाह किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार उस जनादेश की बदौलत सत्तारूढ़ है, जो पिछले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाने के भाजपा के संकल्प की पूर्ति के लिए मिला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा की प्रदेश सरकार अपने उस संकल्प पूर्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काम कर रही है। इसलिए ऊलजलूल टिप्पणियों के जरिए अपनी बिलबिलाहट से कांग्रेसी बाज आएँ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ आतंकवादियों, देशविरोधी तत्वों के साथ खड़ी दिखने वाली कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलने लगती है, तो दूसरी तरफ नक्सलियों के खात्मे पर इस तरह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रही है। नक्सलियों के जरिए उगाही करने वाली कांग्रेस का यह दुःख एक बार फिर उसकी टाइमलाइन में दिखाई पड़ा है।

श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री राम भी छत्तीसगढ़ महतारी की संतति हैं और गंदी सोच के दलदल में धँसती जा रही कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ महतारी के लिए ऐसी ओछी बात कर रहे हैं, जो अक्षम्य है।

राज्योत्सव दिवस पर सुआ उत्सव की हुई जमकर सराहना, छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान ने कहा गांवों में भी मनाया जाना चाहिए राज्योत्सव

No comments Document Thumbnail

 आरंग। बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर के छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान व नगर के पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त संयोजन में अंबेडकर भवन परिसर में सुआ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा व राजकीय गीत गायन कर किया गया।


 इस मौके पर आयोजको द्वारा अतिथियों को फूल मालाओं, खादी गमछा व प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।वहीं आयोजन समिति की महिलाएं आकर्षक छत्तीसगढ़ी परिधान में उपस्थित रही जो सबके लिए बड़ा ही आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं अतिथियों ने राज्योंत्सव दिवस पर सुआ उत्सव आयोजन की उन्मुक्त मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा छत्तीसगढ़ अब युवा अवस्था में पहुंच रहे है।शीघ्रता से प्रदेश का स्वरूप बदल रहा है।


हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को समृद्ध बनाना होगा। वहीं  आयोजकों ने बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा समिति, कोसल मंच, पहचान महिला समूह,अतिथियों,  पत्रकारों को छत्तीसगढ़ महतारी की आकर्षक प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रानू ध्रुव ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस केवल शहरों तक ही नहीं बल्कि गांव-गांव में भी राज्योत्सव को एक पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए। साथ ही इस दिन  छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर अपने घर के दरवाजे पर एक दीप अवश्य जलाना चाहिए। छत्तीसगढ़ महतारी की आकर्षक सेल्फी पाइंट सबके लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।लोग निरंतर सेल्फी पाइंट में सेल्फी लेते रहे। ग्राम कुसमुंद की सुआ टीम की आकर्षक प्रस्तुति सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में पीपला फांऊडेशन व छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान के सदस्यों की अहम् भूमिका रही।इस अवसर पर सीएमओ होरीसिंह ठाकुर,कला संस्कृति के पारखी सुरेन्द्र मानिकपुरी,

छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रानू ध्रुव,  उपाध्यक्ष अनिता साहू,श्वेता औसरिया,पूनम साहू,महासचिव शशि साहू,सचिव जानकी साहू,कोषाध्यक्ष तेजस्वी साहू, संगठन मंत्री भगवती साहू,सह संगठन मंत्री ललिता साहू, दिवाकर औसरिया, भुनेश्वर साहू,रामनारायण साहू, मनोहर साहू,सहित पीपला फाउंडेशन के सदस्यों व बड़ी संख्या में नगर वासियों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री बघेल आज सरगुजा को देंगे 390 करोड़ से ज्यादा की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर कुल 390 करोड़ 70 लाख रुपए के कार्यों की सौगात जिले को देंगे।


बघेल इनमें से इस दौरान 385 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें 374 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन तथा माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।  इन कार्यों में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120. 73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं खेलो इंडिया योजनांतर्गत गांधी स्टेडियम में 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। यहां 04 बैडमिंटन कोर्ट, 03 टेबल टेनिस, बास्केट बॉल एवं व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। इसके साथ ही केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर तथा निम्हा में 6 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा।

5 करोड़ 39 लाख रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे

मुख्यमंत्री बघेल 5 करोड़ 39 लाख रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन के कार्यों में 3 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से होने वाले महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 1 करोड़ रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य तथा नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डाे में 1 करोड़ रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है।

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण-

अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल जिला कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, ताकि लोगों में राज्य की संस्कृति के प्रति चेतना को बढ़ावा मिले। छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.