Media24Media.com: छत्तीसगढ़ चुनाव 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ चुनाव 2023. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ चुनाव 2023. Show all posts

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 : वोटिंग से पहले पुलिस ने जब्त की 54 लीटर शराब

No comments Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 :  छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वोटिंग के मद्देनजर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान जारी हैं। वहीं मतदान के ठीक एक दिन पहले रायपुर पुलिस ने 3 अलग अलग जगहों से 54 लीटर शराब जब्त की है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के मुताबिक, पहला मामला आजाद चौक थाने इलाके का है। पुलिस ने अवैध रूप से ऑटो में शराब रखे हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कबीरनगर इलाके का रहनेवाला जगदीश मिश्रा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 22 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है। 

दूसरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है, जिसमें गोल बाजार पुलिस ने एक आरोपी शंकरदीप को स्विफ्ट कार में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार के अंदर दो बोरियों में अंग्रेजी ब्रांड की साढ़े 22 लीटर शराब रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त कर लिया है। 

तीसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस ने बैरन बाजार इलाके से एक व्यक्ति को करीब 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति का नाम गोपीचंद निहाल है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: प्रदेश में ये नई पार्टी भी उतरेगी मैदान में, सभी 90 विधानसभाओं में उतारेगी अपना प्रत्याशी…

No comments Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना राजनीतिक दल के रूप में अस्तित्व में आ गया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना नए नाम से चुनाव के मैदान में उतर रही है। क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने कहा कि 21 तारीख को फुंडहर में पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 


इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि चुनाव आयोग से उनके दल को मान्यता मिल गई है। चुनाव चिन्ह भी आबंटित हो गया है। मगर इसका खुलासा अभी नहीं किया जा रहा है। 21 तारीख को फुंडहर की सभा में इसका ऐलान किया जाएगा।

अमित बघेल ने कहा कि पहले चरण के लिए तय उम्मीदवारों को बीफार्म वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी जिलों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी विधानसभा क्षेत्रों से आवेदन बुलाए जा रहे हैं। अमित बघेल ने कहा कि अधिवक्ता भूषण साहू चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं और देवेन्द्र नेताम सहप्रभारी हैं। सभी क्षेत्रों में पर्यवेक्षक भेजकर नाम स्क्रुटनी की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 50 फीसदी महिलाओं को टिकट दी जा सकती है। अमित ने कहा कि प्रत्याशी तय होने के बाद जोर-शोर से प्रचार शुरू होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.