Media24Media.com: छत्तीसगढ़ खेल विभाग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ खेल विभाग. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ खेल विभाग. Show all posts

छत्तीसगढ़ : खेल विभाग द्वारा कोच की संविदा भर्ती के लिए 16 अगस्त तक आवदेन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

रायपुर : संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के लिए 26 प्रशिक्षकों (कोच) की संविदा आधार पर एक वर्ष अवधि के लिए नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 16 अगस्त 2024 तक आवदेन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। संविदा आधार पर यह नियुक्ति जिलों एवं अकादमियों में की जाएगी। संविदा नियुक्ति नियत चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगी। 


पात्रता शर्तों में अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा के संबंध में विभागीय नियम एवं इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश भी लागू होंगे। शैक्षणिक अर्हता राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए।


 संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एथलेटिक्स (रनिंग/जम्पिंग), टेनिस, कबड्डी के लिए दो-दो, फुटबॉल एवं हॉकी के लिए पांच-पांच, आर्चरी के लिए चार तथा बैडमिंटन, व्हॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, क्याकिंग-केनोइंग, मलखम्ब, कुश्ती के लिए एक-एक कोच की संविदा नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट  http://www.sportsyw.cg.gov.in/ पर देखी जा सकती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.