Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के मौसम से जुड़ी खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ के मौसम से जुड़ी खबर. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ के मौसम से जुड़ी खबर. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, ठंड की हो रही वापसी

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा जिले में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) और ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। जबकि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने मौसम (Winter) का मिजाज बदल दिया है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।









यह भी पढे़ं:- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बदला छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज, राजधानी में काले बादलों के साथ चली तेज हवाएं





बता दें कि देश के अधिकांश हिस्‍सों में ठंड (Winter) के कहर के साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी जारी है।





इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना





मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की स्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के अंदर यूपी के दक्षिण-पूर्वी शहरों, झारखंड के पश्चिम क्षेत्रों, मप्र, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात होने की आशंका है। इस दौरान वर्षा के साथ कही ओलावृष्टि की भी संभावना है।









छत्तीसगढ़ का नाम भी है शामिल





इन सभी राज्यों में 19 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 फरवरी से यूपी के पूर्वी भागों में मौसम साफ होने लगेगा। झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठावाड़ा और मध्यप्रदेश में 19 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां बनी हुई है।





बेमेतरा में ओलावृष्टि




पढ़ें:- राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास के लिए 41.23 करोड़ के कार्य प्रारंभ, अलग- अलग जिलों में होगा कार्य





स्‍कायमेट वेदर के अनुसार, सभी सिस्टमों की सक्रियता अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी और इसी दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश होगी। 18 फरवरी से बारिश में कमी आ जाएगी और 19 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा। ओडिशा में सुंदरगढ़, झारसुगुदा, मयूरभंज, बारीपाड़ा और संभालपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के शहरों में तेज़ वर्षा की संभावना फिलहाल नहीं है।





इन राज्यों में हो सकती है बारिश





वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि पूर्वी बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई में कुछ स्थानों पर बेमौसम बरसात तेज़ हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड, आंतरिक ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ बारिश हुई है। 18 फरवरी को पूर्वी भारत के इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।





पढ़ें:- देखें VIDEO- इस दुल्हन का डांस देखना पड़ा महंगा, अचानक आई तेज रफ्तार कार और बदल गया नज़ारा





मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक विपरीत चक्रवाती ओडिशा के ऊपर बना हुआ है। जबकि विदर्भ में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इस चक्रवाती सिस्टम से केरल तक एक ट्रफ बनी है। यह सिस्टम अगले तीन दिनों तक सक्रिय रहेंगे। जिस कारण मध्य और पूर्वी राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों में हल्की बारिश हुई है।





इन जिलों में आज ओले गिरने की संभावना





मौसम विभाग के मुताबिक MP के होशंगाबाद, शहडोल, रीवा के साथ ही छिंडवाड़ा, सतना, दमोह, सिवनी, रायसेन, सागर, सीहोर, भोपाल, गुना, दतिया और भिंड जिले में ओलावृष्टि की संभावना हैं। ये जिले हाई अलर्ट पर रखे गए। बताया गया है कि 18 फरवरी के बाद मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन मौसम में पूर्ण राहत 19 फरवरी के बाद ही मिल सकेगी।


Chhattisgarh Weather Update: शीतलहर की चपेट में है प्रदेश का यह क्षेत्र, जमकर पड़ रहा पाला

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Wheather Update) में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता समाप्त होते ही एक बार फिर से सरगुजा संभाग का इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में शनिवार सुबह जबरदस्त पाला पड़ा। यहां मैदान, खेत-खलिहान पुआल के ढेरों में पाला (बर्फ की सफेद चादर के समान) बिछ गया ।









Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





लोग जब सुबह अपने घरों के बाहर निकले तो बाहर पाला के कारण सब कुछ सफेद-सफेद नजर आ रहा था। यहां का तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इधर संभाग मुख्यालय (Chhattisgarh Wheather Update) अंबिकापुर में भी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान 7.8 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह से कंपकपा देने वाली ठंडी हवा चलने से लोग बेहाल हैं। पिछले दिनों हुई बारिश और फिर शीत लहर चलने से उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान बहुत नीचे पहुंच गया है।   





न्यूनतम तापमान गिरा (Minimum temperature dropped)





अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान छह (Minimum temperature dropped) डिग्री तक पहुंचा था लेकिन इसके बाद हिमालय और जम्मू कश्मीर के इलाके में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने शीतलहर के प्रवाह को बाधित कर दिया था। इसके चलते तापमान करीब 10 डिग्री तक पहुंच गया था। लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता समाप्त होने के बाद एक बार फिर से तेज ठंड पड़ने लगी है।





Alert : बुजुर्गों को मामूली लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं कोरोना जांच – डॉ. सुंदरानी





मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। इधर सरगुजा के पठारी क्षेत्र मैनपाट में शनिवार को जबरदस्त पाला गिरने से पूरा इलाका सफेद चादर से ढंका नजर आ रहा है। मैदान, खेत-खलिहान, पुआल के ढेर में पाला जमा हुआ है। मैनपाट में इस सीजन का पहला पाला पड़ा है। यहां तापमान तीन से चार डिग्री के बीच पहुंच गया है। इलाके में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 





ठंड से लोगों का हाल-बेहाल





 पाला गिरने के बाद कंपकपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। ठंड से बचने स्थानीय लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मैनपाट में नए साल का जश्न मनाने सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। 31 दिसंबर से जनवरी महीने तक यहां सैलानियों की काफी भीड़ लगी रहती है। पर्यटन की दृष्टि से यहां के मोटल, होटल अभी से  फुल हो चुके हैं।









कुसमी में कार के ऊपर जमा पाला





बलरामपुर जिले के कुसमी और सामरी पाट में भी शनिवार को जबरदस्त पाला पड़ा है। कुसमी ब्लाक मुख्यालय में घरों के सामने खड़ी कार के ऊपर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई थी।  पाला जमने के कारण ऐसा हुआ था। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो उनकी गाड़ियों की छत और शीशे में सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई थी। कुसमी से लगे सामरी पाट में तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया है। वहां भी जबरदस्त पाला पड़ा है। इलाके में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.