Media24Media.com: छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें. Show all posts

कांग्रेस नेता ने खाया जहर, 26 जनवरी को महिला ने जड़ा था जोरदार थप्पड़

No comments Document Thumbnail

सरगुजा : कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अनिमेष सिन्हा (Animesh Sinha News) ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। जिन्हें गंभीर हालत में जिले के मेडिकल कॉलेज (Medical College) में भर्ती किया गया है। फिलहाल नेता के जहर खाने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता के जहरीले पदर्थ सेवन किए जाने के मामले की जांच पुलिस कर रही है।





बता दें कि 26 जनवरी को जिला मुख्यालय अंबिकापुर के सर्किट हॉउस में एक गुस्साई महिला ने वहां के स्थानीय युवा नेता अनिमेष सिन्हा को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना को देखकर सर्किट हाउस में मौजूद सभी के मुंह फटे के फटे रह गए थे।





आज से दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू





बता दें यह सारी वारदात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया मुख्यालय अंबिकापुर के बाहर हुई थी। जब यह घटना हुई, तो मंत्री जी सर्किट हाउस में मीटिंग ले रहे थे। 





दो किसान संगठनों के जाने के बाद चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन खत्म, खुला रास्ता





अनिमेष सिन्हा (Animesh Sinha News) कुछ साथियों के साथ सर्किट हाउस के बाहर खड़े थे । अचानक एक महिला वहां आई और नेता जी को थप्पड़ रसीद कर दिया। थप्पड़ खाने के बाद नेता जी उस जगह से भागने लगे तो महिला भी पीछे दौड़ गई और सर्किट हाउस में लगे सीसीटीवी में यह फुटेज कैद हुई थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.