Media24Media.com: छत्तीसगढ उच्च न्यायालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ उच्च न्यायालय. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ उच्च न्यायालय. Show all posts

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे जैतखाम क्षतिग्रस्त मामले की न्यायिक जाँच

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । राज्य शासन ने गिरौधपुरीधाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ के क्षतिग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है l राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जाँच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच का आदेश जारी किया है, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश  सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जाँच कर 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे.


ज्ञातव्य है कि विगत 15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर गृहमंत्री  विजय शर्मा ने गत दिवस बलौदाबाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी.


गृह मंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश  सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जाँच करेंगे और 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे .

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.