Media24Media.com: चेस टूर्नामेंट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चेस टूर्नामेंट. Show all posts
Showing posts with label चेस टूर्नामेंट. Show all posts

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंटः शतरंज के महामुकाबले में जारी है शह और मात का खेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी में आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट के आज 8 वें दिन लगभग 150 खिलाड़ियों के बीच शतरंज का महामुकाबला जारी है। शह और मात के इस खेल मे नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी अपनी पूरी जोर आजमाईस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल है। 



अभी तक खेले गए टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के इंडियन गैंडमास्टर मोहम्मद नूबैरशाह शेख और जर्जिया के ग्रैंडमास्टर पनसूलिया लेवन सर्वश्रेष्ठ पोजीशन बरकरार रखे हुए हैं। 28 सितंबर को प्रतियोगिता का अंतिम चक्र पूरा होगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी के बी केटेगरी चैलेंजर्स वर्ग का अंतिम मैच 23 सितंबर को खेला गया था। आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने होटल ग्रैंड इंपीरिया हॉटल पहुंचकर वहां आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

साथ ही आयोजकों को बेहतर प्रबंधन के लिए सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के के उपाध्यक्ष सुश्री किरण अग्रवाल, महासचिव विनोद राठी भी मौजूद थे। आज खेले गए टूर्नामेंट में बोर्ड नंबर दो पर अजय कार्तिकेन इंटरनेशनल मास्टर तमिल नाडु ने मंगोलिया की ग्रैंड मास्टर वटचुलून तसेग्मेद के साथ ड्रॉ बाजी खेली। इंटरनेशनल मास्टर सम्मेद जयकुमार सेटे ने ईरान के इंटरनेशनल मास्टर तहबाज अर्स के साथ ‘‘क्वीन गेम विट‘‘ ‘‘डिक्लाइन‘‘ ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ दिया। छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट मास्टर रवि कुमार को आज क्रोउत्सक कुंडू (2358 रेटिंग) से पराजय का सामना करना पड़ा। 

फीडर मास्टर वेदांत पनेशर के साथ इंटरनेशनल मास्टर अरुण्यक घोष के साथ क्वीन गेम विद एक्सेट्रेट ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ा। एल. हरि पांडिचेरी और कोउत्सव चटर्जी पश्चिम बंगाल को इटालियन ओपनिंग करते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के एस धनंजय ने केरला के जिनान जोमोन को काले मोहरों से खेलते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय खिलाड़ी विनोद कुमार शर्मा ने काले मोहरों से खेलते हुए श्रीलंका के प्रियंका रा-चामिन को तीसरी चाल में पराजित कर दिया।

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल अट्ठारह सितंबर से छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। अट्ठाईस सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में विश्व के पंद्रह देशों के पांच सौ से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रशिया, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कजाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश,



जिम्बाब्वे और नेपाल सहित पंद्रह देशों के खिलाड़ी पंजीयन करा चुके हैं। इस टूर्नामेंट से देश और प्रदेश के रेटेड खिलाड़ियों को अपनी रेटिंग सुधारने का मौका मिलेगा। यह टूर्नामेंट दो कैटेगरी मास्टर्स और चैलेंजर्स के रूप में होगा। इसमें मास्टर्स कैटेगरी में तेईस लाख रुपये और ट्रॉफी तथा चैलेंजर्स कैटेगरी में बारह लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं, रायपुर में बीस से पच्चीस सितंबर तक सीएम ट्रॉफी बैडमिंटन इंटरनेशनल चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें ग्यारह देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कोच पुलेला गोपीचंद के साथ ही अन्य खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.