Media24Media.com: चेयरमैन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चेयरमैन. Show all posts
Showing posts with label चेयरमैन. Show all posts

समाजसेवा और परोपकार के लिए संकल्पित इनर व्हील क्लब ऑफ राँची डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, बालिकाओं की सुविधाओं पर जोर

No comments Document Thumbnail

रांची। इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन ने अपने दो दिवसीय राँची दौरे के दौरान आज राँची साउथ क्लब का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय माध्यमिक अंध विद्यालय का दौरा किया और उनकी ज़रूरत की चीजों का वितरण किया। आगे भी उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया। सी एम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल की बालिकाओं को नैपकिन डिस्पोजेबल मशीन और सैनिटरी नैपकिन्स डोनेट किया।

माहेर स्थित अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में  भी परोपकारी कार्यों को कार्यान्वित किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलकनंदा बक्सी ने इनर व्हील राँची साउथ के प्रोजैक्ट्स का ब्योरा लिया और बेहतर करने के लिए प्रोरसाहित किया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट नीलम, संगीता, कांति, अन्नू, अंजना, रीता, रंजना,पूनम सहित क्लब के सारे सदस्य मौजूद थे। ज्ञातव्य है कि इनर व्हील दुनिया की सबसे बड़ी महिलाओं का संगठन है जो समाज में परोपकार और सेवा के लिए कटिबद्ध है।

ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की चादर पेश कर मांगी सूबे की खुशहाली व तरक्की की दुआ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहे के 811 उर्स पाक के मुबारक मौके पर दरगाह शरीफ में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की ओर से चादर पेश की।

उन्होंने इस मौके पर दरगाह शरीफ में सूब-ए-छत्तीसगढ़ की खुशहाली, तरक्की, देश में अमन व शांति, आपसी भाईचारे व सौहाद्र की दुआ मांगी। इस अवसर पर प्रदेश से गए ज़ायरीनों में  अब्दुल इमरान, अब्दुल असलम, अशरफ हुसैन, मोहम्मद तनवीर, अब्दुल यूसुफ शेख रियाज शादाब भी दरगाह शरीफ में हाजिर हुए।

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

No comments Document Thumbnail

मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है. मुंबई से सटे पालघर में एक सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई है. साइरस मिस्त्री की कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई. इस वजह से साइरस मिस्त्री की मौत हो गई. यह दुर्घटना पालघर के चोराटी इलाके में हुई है. मर्सिडीज गाड़ी डिवाइडर से टकराई. मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते में सूर्या नदी पर बने पुल पर यह भीषण दुर्घटना हुई. दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब यह दुर्घटना हुई.



 दुर्घटना के वक्त साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ आ रहे थे. चार लोग कार में सवार थे। तेज रफ्तार से आती हुई उनकी मर्सिडीज कार अचानक रोड के डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार साइरस मिस्त्री और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं.उन्हें स्थानीय कासा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक कमर्ठ उद्योगपति थे।

 रतन टाटा के संबंधी थे साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे। उन्होंने बिजनेस की पढ़ाई लंडन से की थी। 2019 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे।अध्यक्ष रहते हुए उनका टाटा समूह मे करियर विवादास्पद रहा था।रतन टाटा से उनकी नहीं बनी थी।बाद में उन्होंने टाटा ग्रुप छोड़ दिया था।वह रियल स्टेट के खरबपति व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.