Media24Media.com: चेकिंग अभियान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चेकिंग अभियान. Show all posts
Showing posts with label चेकिंग अभियान. Show all posts

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 : वोटिंग से पहले पुलिस ने जब्त की 54 लीटर शराब

No comments Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 :  छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वोटिंग के मद्देनजर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान जारी हैं। वहीं मतदान के ठीक एक दिन पहले रायपुर पुलिस ने 3 अलग अलग जगहों से 54 लीटर शराब जब्त की है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के मुताबिक, पहला मामला आजाद चौक थाने इलाके का है। पुलिस ने अवैध रूप से ऑटो में शराब रखे हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कबीरनगर इलाके का रहनेवाला जगदीश मिश्रा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 22 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है। 

दूसरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है, जिसमें गोल बाजार पुलिस ने एक आरोपी शंकरदीप को स्विफ्ट कार में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार के अंदर दो बोरियों में अंग्रेजी ब्रांड की साढ़े 22 लीटर शराब रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त कर लिया है। 

तीसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस ने बैरन बाजार इलाके से एक व्यक्ति को करीब 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति का नाम गोपीचंद निहाल है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.