Media24Media.com: चुनावी रैली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चुनावी रैली. Show all posts
Showing posts with label चुनावी रैली. Show all posts

नाम बदलने से नहीं बदल जाएगा भ्रष्टाचार का इतिहास', पीएम मोदी ने BRS, इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

No comments Document Thumbnail

तेलंगाना। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कामारेड्डी में एक चुनावी रैली के दौरान इस विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' और सत्तारूढ़ BRS (बीआरस) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भले ही TRS ने अपना नाम बदलकर BRS (बीआरएस) कर लिया और 'संप्रग' (यूपीए) ने अपना नाम बदलकर 'इंडिया' गठबंधन कर लिया, लेकिन इससे उनके भ्रष्टाचार और कुशासन का इतिहास नहीं बदल सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र समिति BRS (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच समानता यह है कि वे लोगों को धोखा देने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, अचानक 'टीआरएस' को 'बीआरएस' बना दिया गया। इस साल ही 'यूपीए' को 'इंडिया' गठबंधन बनाया गया। देश के लोग इन चालों को अच्छी तरह समझते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'नाम बदलने से उनका भ्रष्टाचार, कुशासन और वोट बैंक की राजनीति का इतिहास कभी नहीं बदल सकता। सच्चाई यह है कि देश के कई राज्यों में लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है।' प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि लोग 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोग बीआरएस, कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं और हवा भाजपा के पक्ष में है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा का घोषणापत्र गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा के वेंकटरमण रेड्डी कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी दुर्ग में बोले - पूरा प्रदेश कह रहा बीजेपी आवत है

No comments Document Thumbnail

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, पूरा प्रदेश कह रहा है कि बीजेपी आवत है.


पीएम मोदी ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा, ‘दो दिन पहले रायपुर में जो पैसा मिला है वो सट्टेबाजों का है. मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके दुबई वालों से क्या संबंध हैं.’

पीएम मोदी बोले मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनो को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार के अपनी तिजोरियां भरना। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। PSC घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया। आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं – 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है – अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ के….तक जा रहे हैं। यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं।

मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। PSC और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.