Media24Media.com: चुनावी घोषणा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चुनावी घोषणा. Show all posts
Showing posts with label चुनावी घोषणा. Show all posts

कांग्रेस की घोषणा : गरीबों का होगा 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, कृषि मजदूरों को देंगे 10 हजार

No comments Document Thumbnail

रायपुर । चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस लगातार अपनी नयी-नयी घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस अब तक 7 से ज्यादा घोषणाएं कर दी है। राहुल गांधी की मौजूदा में कांग्रेस ने आज दो और बड़ी चुनावी घोषणा की है। आज हुई नयी घोषणा में कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आयी तो राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा।


वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए अब डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज किया जायेगा। वहीं, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इससे पहले शनिवार को भी राहुल गांधी ने दो बड़ी घोषणा की थी, इसके तहत केजी टू पीजी तक की पढ़ाई फ्री करने की घोषणा कांग्रेस ने की थी। कांग्रेस ने कहा था कि कांग्रेस मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा सहित अन्य तमाम विषयों की पढ़ाई को फ्री में करायेगी। वहीं वनोपज की राशि की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.