Media24Media.com: चावल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चावल. Show all posts
Showing posts with label चावल. Show all posts

गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। राशन की हेराफेरी में शामिल लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में राशन के बचत स्टॉक की कमी पाए जाने वाले उचित मूल्य दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 में जिन उचित मूल्य दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पायी गई है, उन दुकानों में स्टॉक में कमी के वास्तविक कारणों का परीक्षण किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को भेजी जाए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि उचित मूल्य दुकानों में सितम्बर 2022 में राशन सामग्री के बचत स्टॉक के सत्यापन के सिलसिले में 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है। 161 उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निलंबित किया गया है तथा 140 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया है।

प्रदेश के सभी जिलों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति को दूर करने के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई आज राज्य मंत्री परिषद् की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण होगा। फोर्टिफाइड चावल उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशनकार्डधारियों को अप्रैल 2023 से वितरण किया जाएगा। प्राथमिकता, अन्त्योदय, एकल निराश्रित, निःशक्जन, श्रेणी के राशनकार्डधारियों को वर्तमान में दिए जा रहे सामान्य चावल के स्थान पर फोर्टिफाइड चावल मिलेगा।

गौरतलब है कि सार्वभौम पीडीएस के तहत खाद्यान्न सुरक्षा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा एनीमिया एवं अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर करने नवम्बर 2020 से कोण्डागांव जिले में फोर्टिफाइड चावल वितरण प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में मध्यान्ह भोजन योजना तथा पूरक पोषण आहार योजना में प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य के 10 आकांक्षी जिले (कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाडा, बीजोपुर, बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा) तथा 02 हाई बर्डन जिले (कबीरधाम एवं रायगढ़) में फोटिफाइड चावल का  भी वितरण किया जा रहा है।

आयरन और विटामिन से भरपूर है फोर्टिफाइड चावल

फोर्टिफाइड चावल पोषक एवं स्वास्थ्यवर्धक है। यह आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 से युक्त होता है। इसमें मौजूद आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व बड़ो एवं बच्चों में खून की कमी नहीं होने देता है तथा खून निर्माण एवं तंत्रिका तंत्र के सही ढंग से कार्य में सहायक होता है। फोर्टिफाइड चावल के फायदे के संबंध में जिले के राशनकार्डधारियों को आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानीन, एवं उचित मूल्य दुकानों में बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल को पकाने के तरीके एवं उपयोग के संबंध में समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है।

फोर्टीफाइड चावल को पर्याप्त पानी में पकाएं और मॉड का उपयोग करें

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फोर्टीफाइड चावल के वितरण के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक भवन, ग्राम पंचायत भवन, शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालय भवनों पर प्रदर्शित हेतु पंपलेट, बैनर चस्पा कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, पंचायत सचिवों एवं शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से फोर्टीफाइड चावल के फायदे के संबंध में राशन कार्ड धारियों, ग्रामीणों एवं छात्रों को अवगत कराये।



फोर्टीफाइड चावल आपका पसंदीदा चावल-आयरन (एनीमिया से बचाव), फॉलिक एसिड (भू्रण विकास और खून के निर्माण में सहायक), विटामिन बी-12 (नर्वस सिस्टम के समस्या व कामकाज में सहायक) - प्रत्येक लाभार्थी हेतु अधिकतम लाभ के लिए फोर्टीफाइड चावल को पर्याप्त पानी में पकाएं और उससे निकले वाले मॉड का उपयोग भी करें।

फोर्टीफाइड चावल का हर एक निवाला, स्वाद, पोषण और सेहत का रखवाला

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फोर्टीफाइड चावल के वितरण के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक भवन, ग्राम पंचायत भवन, शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालय भवनों पर प्रदर्शित हेतु पंपलेट, बैनर चस्पा कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, पंचायत सचिवों एवं शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से फोर्टीफाइड चावल के फायदे के संबंध में राशनकार्डधारियों, ग्रामीणों एवं छात्रों को अवगत कराये। 



फोर्टीफाइड चावल आपका पसंदीदा चावल-आयरन ( एनीमिया से बचाव ), फॉलिक एसिड (भू्रण विकास और खून के निर्माण में सहायक), विटामिन बी-12 ( नर्वस सिस्टम के समस्या व कामकाज में सहायक) - प्रत्येक लाभार्थी हेतु अधिकतम लाभ के लिए फोर्टीफाइड चावल को पर्याप्त पानी में पकाएं और उससे निकले वाले मॉड का उपयोग भी करें।

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। कस्टम मिलिंग में चावल जमा की प्रगति हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लापरवाही किये जाने पर उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए थे। इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग द्वारा ग्राम बनारी स्थित बालाजी राइसमिल में कार्यवाही की गई। मिल की जांच में अनियमितता पाए जाने तथा कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने के कारण राइसमिल में 208 क्विंटल धान तथा 102 क्विंटल चावल की जप्ती की गई है।



बनारी स्थित बालाजी राइसमिल में मिल संचालक को निर्देशित किए जाने के बाद भी भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने में रूचि नहीं ली जा रही थी। राइसमील का संचालन और प्रबंधन अनिल पालीवाल द्वारा किया जाता है। उनकी मौजूदगी में जांच की कार्यवाही की गई। जप्त किए धान एवं चावल की कुल बाजार मूल्य लगभग सात लाख रुपए है। जिला खाद्य अधिकारी मनोज त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि उक्त मिलर के विरुद्ध  छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर धान व चावल को शासन के पक्ष में राजसात करते हुए आगामी सत्र में काली सूची में दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी। जांच कार्यवाही हेतु जिला स्तर की टीम गठित की गई है जिसमे खाद्य निरीक्षक मनीष अग्रवाल और अनिरुद्ध तिवारी शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.