Media24Media.com: चरणदास महंत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चरणदास महंत. Show all posts
Showing posts with label चरणदास महंत. Show all posts

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भापाइयों ने खोला मोर्चा, महंत का बंगला घेरा

No comments Document Thumbnail

 RAIPUR : भारतीय जनता पार्टी ने चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अनर्गल बयान बाजी को लेकर मोर्चा खोल दिया है बुधवार को भाजपा नेता चरणदास महंत के निवास का घेराव करने पहुंचे रायपुर के भगत सिंह चौक से रैली कि शक्ल में पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने महंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया वे भी सभी कार्यकर्ताओं सहित पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास तक गए जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की निकृष्ठ टिप्पणी उनके निचले स्तर का प्रमाण है आपके राजनीतिक विरोधाभास के दीगर वे भारत के प्रधानमंत्री भी हैं ऐसे में उनके खिलाफ राजनीतिक प्रचार करने के लिए आप स्वतंत्र हैं परंतु इस तरह की गलत बयानबाजी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती .


छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है, 'मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें।' शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'मैं भी हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो' इस विषय को लेकर जनता तक जाएगी और जनता इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वालों को सजा देगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो स्वयं ही विधानसभा के अध्यक्ष रहे हों, जो इतने लंबे कार्यकाल से संसदीय मान बिंदुओं के लिए सबको समझाते रहे हैं , जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्होंने राजनांदगांव में 2 अप्रैल को यह कहा कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा उसको ज़िताओ। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का नाम लिया है। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है। विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति का, जिन्होंने संसदीय परंपरा का निर्वहन किया है, यह वक्तव्य है जिसकी हम निंदा करते हैं। हम कहते हैं कि 'मैं हूं मोदी का परिवार पहले लाठी मुझे मारो।' शर्मा ने कहा कि आज यह शब्द जन-जन के मन में है। यह जन आंदोलन का स्वरूप है। चरणदास महंत को इस वक्तव्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में ऐसी बातें कहना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने लोगों को हिंसा करने के लिए प्रेरित किया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन भी है। शर्मा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि चरणदास महंत पर उनके इस वक्तव्य के लिए कार्रवाई होनी चाहिए।

चरणदास महंत का अनर्गल बयान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का आइना लोकसभा चुनाव के नतीजों में दिखेगा मोदी का परिवार :- संजय वास्तव

महंत निवास घेराव के पश्चात भाजपा नेताओ का दल प्रदेश महामंत्री संजय वास्तव और जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में चरणदास मंहत की अनर्गल बयानबाजी को भड़काऊ और हिंसा के लिए प्रेरित करने वाला बताते हुए उनके खिलाफ एफ. आई. आर. की मांग लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे जहां भाजपा नेताओं द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियो को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित गिरफ्तारी की मांग करते हुए एफ. आई.आर. करने की मांग रखी संजय वास्तव ने कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की चरणदास महंत का लाठी से सिर फोड़ने वाला बयान असल मायने में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का आइना है कभी प्रधानमंत्री को चाय वाला बोलकर उपहास उड़ाया जाता है , कभी कोई नेता नीच राजनीति वाला कहता है कभी कोई काटो कहता है कभी मारने तक की बात की जाती है और आज लाठी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर फोड़ने वाला बयान यह कांग्रेस की विचारधारा का आइना है जिसमे अराजकता और हिंसा स्वतः प्रदर्शित होती है चरणदास महंत को अपने बयान के लिए सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध झेलने के लिए वे तैयार रहें मैं आप सभी मीडिया बंधुओ को माध्यम से कहना चाहता हूं की लोकसभा चुनाव के नतीजों में आपको मोदी के संगठित परिवार देखने को मिल जायेगा ।

इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की राजनीति मुद्दो की होनी चाहिए जिसमे जनता का हित अहित निहित हो परंतु इस प्रकार का निजी प्रहार और कार्यकर्ताओं को उकसाने का प्रयास चरणदास महंत की परिपक्वता पर सवालिया निशान लगाता है हमे आश्चर्य है की छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष इतनी छोटी सोच का व्यक्ति हैं राजनीति सदैव सुचिता की होनी चाहिए स्वास्थ्य आरोप प्रत्यारोप की होनी चाहिए इस तरह की निकृष्ठ विचारो को जनता सिरे से नकार देती है और यह आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों में देखने को मिलेगा ।

विवादित बयान पर भाजपा का Action, निर्वाचन आयोग से चरणदास महंत की शिकायत

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election:  प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अभद्र और विवादित टिप्पणी पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर पदासीन हैं I किन्तु उनके द्वारा स्वयं के पद की गरिमा में विपरीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन्दर्भ में हेट-स्पीच (अमर्यादित बयान) देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम-जनमानस को प्रधानमंत्री के विरुद्ध हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने (भड़काने) के उद्देश्य से राजनंदगांव में आम-सभा के दौरान घोर विवादित बयान दिया गया है .


2 अप्रैल को राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित लोक-सभा प्रत्यासी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, “हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। मोदी के सामने आंख मिलाकर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है, जिसे आप सांसद बनाओगे, वही मोदी के सामने लाठी पकड़कर खड़ा हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि, “रात-दिन एक करके मोदी को घेरने वाला आदमी चाहिए। यह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इसलिए उन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए।





चरण दास महंत द्वारा आम सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध “लाठी पकड़ने” तथा “सिर फोड़ने” जैसे वाक्यांशों के प्रयोग स्पष्तः उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को प्रधानमंत्री और विपक्षियों के विरुद्ध सामूहिक हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं I उनका यह भाषण कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में दिया गया हैं तथा इन प्रत्याशियों द्वारा इसका कोई विरोध अथवा खंडन भी नही किया है जिससे स्पष्ट है कि भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव भी इस अपराध में शामिल हैं I डॉ. महंत आपराधिक बल के द्वारा आगामी लोक-सभा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं I


उन्होंने कहा कि इस स्थिति में चरणदास महंत के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना तथा भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार में रोक लगायी जानी आवश्यक है I

प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव निर्वाचन समिति के संयोजक विजय मिश्रा ,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी निर्वाचन समिति के  सहसंयोजक मोहन पवार एवं ओबीसी मोर्चा के जिला के अध्यक्ष सुनील चौधरी उपस्थित थे।


चरणदास महंत होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास मंहत को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है। विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉ. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई है।  



वहीं दीपक बैज को यथावत प्रदेश का अध्यक्ष बने रहने को कहा गया है।



डॉ. चरण दास महंत बनाए जायेंगे नेता प्रतिपक्ष , हाई कमान जल्द करेगा आधिकारिक घोषणा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर सहमति बन गयी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत के नाम को लेकर विधायकों की राय ली गयी, जिसमें सभी सहमत बताये गये हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कोषाध्यक्ष अजय माकन और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के विधायकों के साथ विस्तारपूर्वक समीक्षा की।


बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेता मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष के लिए डा. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई है। नेता प्रतिपक्ष के अलावा उपनेता प्रतिपक्ष के लिए आदिवासी चेहरे को सामने लाया जा सकता है।

इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया से चर्चा के दौरान माकन ने कहा विधायक दल के सभी नेताओं ने एक साथ यह सहमति जताई कि हाईकमान का निर्णय स्वीकार होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नेता प्रतिपक्ष का निर्णय लेंगे। हमने सभी विधायक से अलग से एक-एक करके बात की है। पूरी रिपोर्ट हाइकमान को भेजी गयी है।


मुख्यधारा से जुड़ रहा भरतपुर-सोनहत क्षेत्र : डॉ. महंत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 44.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर केल्हारी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। डॉ. महंत ने भरतपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग डेढ़़ करोड़ की लागत से स्वामी आत्मानंद विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण सहित केल्हारी और भरतपुर में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक गुलाब कमरो विशेष रूप से उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इन अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि भरतपुर-सोनहत जैसे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे विधायक गुलाब कमरो के साथ इस अंचल के विकास के लिए सतत रूप से प्रयासरत रहते हैं। इस अंचल में सभी मुलभूत सुविधाओं का तेजी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्ग की खुशहाली के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ में किसानों को इनके उपज का वाजिब मूल्य मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को इनपुट सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा की गई है।

कार्यक्रम में डॉ. महंत ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब पत्र, हितग्राहियों को स्पेयर पंप, वनाधिकार पत्र और विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामनाएं दी। भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि भरतपुर सोनहत क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने का श्रेय विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, सभापति श्रीमती ऊषा सिंह करयाम, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, जनपद पंचायत भरतपुर के अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बैगा, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, ज़िला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह एवं रविशंकर सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, एसडीएम मनेंद्रगढ़ अभिषेक सिंह, एसडीएम जनकपुर मूलचंद चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 लोकार्पण और शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिन कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया उनमें पिपरिया रोड से नागपुर रेल्वे स्टेशन व्हाया सिरियाखोह चिरईपानी में वृहद पुल निर्माण कार्य 164.80 लाख, डोमनापारा एन.एच. 43 से शंकरगढ़ मार्ग में वृहद पुल निर्माण कार्य 200.39 लाख, एम.डी.आर. रोड से लोहारी में वृहद पुल निर्माण कार्य 265.16 लाख, डोढकी से पसौरी मार्ग पर आर.डी. 2900 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य 401.08 लाख, बहरासी से करवाँ सिंघौर नदी पर वृहत पुल निर्माण कार्य 502.17 लाख, बहरासी से करवाँ सिंघौर नदी पर वृहत पुल निर्माण कार्य2- 299.54 लाख, भरतपुर में डोम्हरा पचनी नदी पर वृहत पुल निर्माण कार्य 337.14 लाख, कर्री से चिड़ौला मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य 80 लाख, 

पूँजी से छिरहाटोला मार्ग निर्माण कार्य, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भवन निर्माण कार्य 41.84 लाख, बालक छात्रावास जनकपुर पहुँच मार्ग निर्माण कार्य 50 लाख, मुख्य मार्ग से धान ख़रीदी केंद्र तक पहुँच मार्ग 15 लाख, नवीन 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र माड़ीसरई 450 शामिल हैं। डॉ. महंत ने कार्यक्रम में जिन नए कार्यों का लोकार्पण किया उनमें मुख्य रूप से तहसील कार्यालय केल्हारी 64.70 लाख, मुख्य मार्ग से मौहरीपारा चरवाही सड़क निर्माण कार्य 49.87 लाख, डिहुली मुख्य मार्ग से फुलवारी टोला पहुंच मार्ग निमार्ण कार्य 49.85 लाख, मुख्य मार्ग से बैसाखू घर तक श्रीरामपुर बस्ती पहुंच 49.78 लाख, स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल भरतपुर 149.93 लाख, हाईस्कूल बड़गाँवखुर्द 72.23 लाख, जमथान से कुंवारपुर मार्ग निर्माण कार्य 592.49 लाख शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने जताई राज्यसभा जाने की इच्छा, CM ने कहा हाईकमान लेगा फैसला

No comments Document Thumbnail

UP में विधानसभा चुनाव पूरा होने से पहले ही छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए पांच सीटें हैं। इनमें से दो सीटों पर कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सार्वजनिक रूप से राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए इस साल मई-जून में चुनाव संभावित है।

कोरिया जिले में दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि 'अब वे राज्यसभा जाना चाहते हैं। CM और हाईकमान का निर्देश होगा तो राज्यसभा में चयन होगा। मैंने अपनी इच्छा जता दिया है। जताता भी रहूंगा।' महंत ने कहा कि 'मैं विधानसभा और लोकसभा जा चुका हूं। 11 बार चुनाव लड़ चुका हूं। ऐसे मैं राज्यसभा में एक बार सेवा करना चाहता हूं। ये मैं आज करूं या पांच साल बाद करूं ये अलग बात है।' महंत ने ये बात तब सार्वजनिक की जब कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के दावेदारों की लॉबिंग बढ़ रही है। 

दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत तय!

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा में कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और BJP के रामविचार नेताम का कार्यकाल 29 जून 2022 में खत्म हो रहा है। इससे पहले दो नए सदस्यों का चुनाव होना है। विधानसभा में कांग्रेस के 70 विधायक हैं। ऐसे में दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है। राज्यसभा सीट के दावेदारों में राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उसके अलावा धनेंद्र साहू और राजेश तिवारी का नाम भी सुझाया जा रहा है। 

प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल

वहीं एक सीट पर राष्ट्रीय नेतृत्व से किसी का आना तय माना जा रहा है। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। हालांकि उनके नाम का दावा 2 साल पहले से किया जा रहा है। इसी बीच अगर चरणदास महंत को राज्यसभा भेजा गया तो सूबे का राजनीतिक समीकरण बदलेगा। बहुत संभव है कि कांग्रेस रविंद्र चौबे को विधानसभा अध्यक्ष बना दे। उनके हटने से खाली हुई एक सीट पर किसी नए व्यक्ति को मंत्री बनने का मौका दे दिया जाए। 

जीत के लिए 31 विधायकों के समर्थन की जरूरत 

विधानसभा की खाली सीट पर एक और स्थानीय नेता को भेजा जाए। इससे पार्टी असंतोष कुछ हद तक दूर होगा। इसका खतरा यह है कि चुनाव के नजदीक बदलाव से वे धड़ा नाराज भी हो सकता है, जिसे इसके बावजूद मौका नहीं मिला। राज्यसभा चुनाव में मतदान का फार्मूला है। इसके मुताबिक रिक्त सीटों की संख्या में एक जोड़कर विधायकों की संख्या का विभाजन किया जाता है। आए नतीजों में फिर एक जोड़कर न्यूनतम वोटरों की संख्या तय होती है। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर चुनाव होने हैं। 2 में 1 जोड़कर संख्या मिलती है 3। अब विधायकों की कुल संख्या यानी 90 में 3 से भाग देने पर भागफल आएगा 30। इस 30 में एक जोड़ा तो संख्या होगी 31। किसी प्रत्याशी को जीत के लिए कम से कम 31 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

स्थानीय नेता को मौका देने की बात

इधर, CM भूपेश बघेल ने चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा को लेकर बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि 'चरणदास महंत हमारे सीनियर नेता हैं, लेकिन किसे भेजा जाएगा ये फैसला हाईकमान करेगा।' मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी स्थानीय को मौका देने की बात कह चुके हैं। ऐसे में CM बघेल के बयान के बाद स्थानीय नेता जुगाड़ लगा रहे हैं। महंत ने इशारो-इशारों में ये भी जता दिया कि सीएम की पसंद का ही प्रत्याशी होगा। महंत ने 7 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि कोविड प्रोटोकाल के तहत विधानसभा संचालित होगा। सिर्फ VIP को अध्यक्षीय दीर्घा में प्रवेश मिलेगा।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.