Media24Media.com: ग्वालियर में 70 लोग एक साथ बीमार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ग्वालियर में 70 लोग एक साथ बीमार. Show all posts
Showing posts with label ग्वालियर में 70 लोग एक साथ बीमार. Show all posts

भंडारे का खाना खाकर इस गांव के 70 से ज्यादा लोग बीमार, 5 लोगों की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

MP के ग्वालियर जिले के दमोरा गांव में भोज के कार्यक्रम का खाना खाकर लगभग 70 बच्चे और महिलाएं बीमार हो गईं हैं। सभी बीमार लोगों को ग्वालियर के मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां फर्स्ट ऐड देने के बाद उन्हें गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। इनमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम गांव के बलवंत सिंह गुर्जर के घर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भोजन करके जब लोग अपने घर पहुंचे तो उन्हें उल्टियां, पेट दर्द और दस्त की दिक्कत होने लगी। 


मुरार अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक पुरोहित ने बताया कि फूड पाइजनिंग के कारण करीब 70 बच्चे और महिलाएं बीमार हुए हैं। इनमें से पांच मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि गांव में अन्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम एंबुलेंस के साथ भेजी गई है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से जिला अस्पताल में भी हालात बिगड़ने लगे। स्थिति ये है कि यहां पर गैलरी में जमीन पर भर्ती करके मरीजों को इलाज देना पड़ रहा है। बीमार हुए लोगों में 35 बच्चे, 25 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। 


गैलरी में किया जा रहा इलाज

पूरी गैलरी में ड्रिप स्टैंड लगा दिए गए हैं, क्योंकि मरीजों का आना लगातार जारी रहा था। वहीं गांव में फूड पॉइजनिंग की जानकारी मिलने के बाद CMHO डॉ. मनीष शर्मा, SDM एचबी शर्मा टीम के साथ हस्तिनापुर पहुंच गए। जेएएच में भर्ती मुन्नेश, रानी, कृष्णा, ज्योति, गीता बाई का इलाज चल रहा है। जबकि बच्चों में नंदनी (उम्र 10 साल), सौरव (उम्र 16 साल), रोशनी (उम्र 16 साल), लक्ष्मण सिंह (उम्र 65 साल), शीला बाई (उम्र 65 साल), योगेंन्द्र (उम्र 14 साल), शालू (उम्र 8 साल) और कन्हा (उम्र 5 साल) शामिल हैं।

ये लोग हैं अस्पताल में भर्ती

इसी तरह राजेन्द्र (उम्र 23 साल), प्रीति (उम्र 20 साल), बलवंत (उम्र 50 साल), केदार (उम्र 55 साल), देवकी बाई (उम्र 48 साल), किरन (उम्र 48 साल), दुर्गेश (उम्र 7 साल), बिपाशा (उम्र 14 साल), अंकिता (उम्र 10 साल), रितु (उम्र 14 साल), रामवरण (उम्र 63 साल), लवकुश (उम्र 8 साल), छोटू (उम्र 25 साल),कैलाशी (उम्र 48 साल), जामवती (उम्र 44 साल), मधु (उम्र 35 साल), पूरन (उम्र 30 साल), बेटू (उम्र 8 साल), राजा (उम्र 50 साल), विवेश (उम्र 16 साल), ममता (उम्र 30 साल), ज्योति राम अख्तियार (उम्र 10 साल), कुंती (उम्र 60 साल), तान्या (उम्र 5 साल), कैलाशी (उम्र 65 साल), रश्मि (उम्र 15 साल) और शिवम (उम्र 8 साल) शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कुछ लोगों का भी इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.