Media24Media.com: ग्रीन केयर सोसाइटी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ग्रीन केयर सोसाइटी. Show all posts
Showing posts with label ग्रीन केयर सोसाइटी. Show all posts

कोरोना के खिलाफ भारत छोड़ो का ऐलान, ग्रीन केयर सोसाइटी ने छेड़ा अभियान

No comments Document Thumbnail


महासमुंद। ग्रीन केअर सोसाइटी के तत्वावधान में कोरोना भारत छोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। 9 अगस्त से शुरू हुआ जागरूकता अभियान तेजी से चल रहा है। ग्रीन केअर सोसाइटी के विश्वनाथ पाणिग्राही ने 'कोरोना भारत छोड़ो' का पर्चा प्रेस क्लब महासमुन्द अध्यक्ष आनंदराम साहू को भेंट कर अभियान का महासमुन्द में शुभारंभ किया। कलेक्टोरेट स्थित  मोर बापू प्रतिमा के समक्ष उन्होंने महासमुन्द जिले के लिए अभियान का श्रीगणेश किया। उन्होंने प्रचार अभियान में मीडिया से मदद की अपील की। 


स्वयंसेवी संगठन ग्रीन केअर सोसाइटी इंडिया के संयोजन में जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसे 'कोरोना भारत छोड़ो' नाम दिया गया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से भारत को मुक्त करने जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। 9 अगस्त 2021 से "कोरोना से जंग, ग्रीन केअर के संग" नारा बुलंद किया जा रहा है। 

गांधी जी के पदचिन्हों का अनुशरण 

गौरतलब है कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए नारा दिया था 'अंग्रेजों भारत छोड़ो'। जिसे भारत छोड़ो आंदोलन के नाम से इतिहास में प्रमुख स्थान मिला है। इस नारा ने देशभर में राष्ट्र प्रेम और स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने में अहम भूमिका निभाई। देशवासियों में उत्साह और ऊर्जा का अभूतपूर्व संचार किया। इससे स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ। अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। इसी तर्ज पर गांधी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए ग्रीन केअर सोसायटी ने क्रान्तिनाद किया है। इनका नारा है- ' कोरोना भारत छोड़ो'।

ऐसे मिलेगी सफलता 

ग्रीन केअर सोसायटी के प्रमुख विश्वनाथ पाणिग्राही का कहना है कि "हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत। वैश्विक महामारी कोरोना, छोड़ेगा भारत।" थीम पर उनकी टीम काम कर रही है। इसमें जनजागरण के लिए 6 बिंदुओं वाली प्रतिबद्धता पर्चा प्रकाशित कराया गया है। जिसे जन-जन के बीच वितरित कर सावधानी से सुरक्षा का अलख जगा रहे हैं। सावधानी से बचाव का पाठ पढ़ा रहे हैं।

ये हैं 6 सूत्रीय जागरूकता संकल्प 

  • मास्क पहनें।
  • दो गज की दूरी रखें।
  • साबुन से बार-बार हाथ धोएं।
  • घर में रहें-सुरक्षित रहें।
  • संक्रमण से बचने वैक्सीन जरूर लगाएं।
  • बचाव के लिए जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.