Media24Media.com: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. Show all posts
Showing posts with label गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. Show all posts

स्वर्गीय सप्रे, पूर्व प्रधानमंत्री द्वय इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही प्रवास के दौरान क्षेत्र को 44.61 करोड़ रुपए के 57 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 16.99 करोड़ रुपए के 35 नवनिर्मित विकास कार्याे का लोकार्पण और 27.62 करोड़ रूपए के नवनिर्मित 22 कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पंडित माधव राव सप्रे प्रेस क्लब सह वाचनालय भवन का लोकार्पण किया।

साथ ही प्रेस क्लब परिसर पेंड्रा में स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे, इंदिरा उद्यान पेंड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव चौक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रेस क्लब की मांग पर पेंड्रा नगर पंचायत में पंडित माधव राव सप्रे प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा की ताकि उनकी स्मृतियां स्थाई रूप से बनी रहे। इसके साथ ही पत्रकारों के लिए पंडित माधव राव सप्रे पत्रकार कालोनी विकसित किये जाने हेतु भूमि चिन्हांकन और आबंटन के लिए कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष पेंड्रा राकेश जालान, संभागायुक्त बिलासपुर भीम सिंह, महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, पत्रकार और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 44.61 करोड़ रूपए की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 19 जून को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 44 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत वाले 57 विकास कार्यो की सौगात देंगे, जिसमें 16 करोड़ 99 लाख लागत से निर्मित 35 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा 27 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत वाले 22 विकास कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल पेण्ड्रा में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 27 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कई भवन, सड़क एवं पुल-पुलिया का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

जिसमें मुख्य रूप से 11 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से पेण्ड्रारोड से अमरकंटक मार्ग के 18.80 किलोमीटर का निर्माण, 4 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से ग्राम निमधा से ग्राम दरमोहली मार्ग लंबाई 3.20 किलोमीटर, 3 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से मड़वाही से करसींवा मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से चुकतीपानी-बाजारडांड से आमानकान बस्ती पहुंच मार्ग में आमानकान नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 2 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से लाटा-सरईधार(जोगीसार) मार्ग के जैतरणी नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, 71.12 लाख रूपए की लागत से तहसील ऑफिस कार्यालय भवन सकोला का निर्माण,

37 लाख रूपए की लागत से कोटमी में नवीन विश्राम गृह निर्माण, 34.64 लाख रूपए की लागत से 10 बिस्तरीय आईसोलेशन वार्ड का सीएचसी पेण्ड्रा में निर्माण, 25 लाख रूपए की लागत से  विकासखण्ड स्तरीय आदिवासी समाज भवन निर्माण, 22.12 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा में विभिन्न निर्माण, 16 लाख रूपए की लागत से पेण्ड्रा में शासकीय आयुर्वेद औषधालय भवन का निर्माण, 14.25 लाख रूपए की लागत से नाली एवं टेंक निर्माण (ग्राम पंचायत ठाड़पथरा), 14 लाख रूपए की लागत से पुलिया उन्नयन एवं रिटर्निग वाल निर्माण कार्य (ग्राम पंचायत ठाड़पथरा),

12.95 लाख रूपए की लागत से सी.सी रोड निर्माण एवं उन्नयन कार्य (जिला अस्पताल परिसर में), 10.54 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय परिसर में गढ़ कलेवा का उन्नयन/नवीनीकरण कार्य एवं सीटिंग शेड निर्माण, 9.88 लाख रूपए की लागत से मितानिन सेल्टर एमसीएच गौरेला में, 9.02 लाख रूपए की लागत से लावइलीहुड कॉलेज का उन्नयन/नवीनीकरण कार्य, 8.93 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय परिसर में आर.सी.सी ढक्कन युक्त नाली निर्माण कार्य, 8.04 लाख रूपए की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जीर्णोधार ग्राम पंचायत सेमरदर्री, 8 लाख रूपए की लागत से सी.सी रोड निर्माण ठाड़पथरा पहुंच मार्ग, 7 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य आवास टोला से कन्हारी पहुंच मार्ग ग्राम पंचायत गोरखपुर, 6.50 लाख रूपए की लागत से सकोला में सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से निर्मित 35 निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से 5 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से अमेराटीकरा-भर्रीडांड-मटियाडांड मार्ग पर सोन नदी पर उच्चरस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से ठेंगाडांड एनीकट निर्माण, एक करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा, एक करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा का निर्माण,  एक करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से स्मृति वाटिका निर्माण कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से प्रेस क्लब भवन निर्माण, वाचनालय निर्माण, मूर्ति स्थापना विद्यानगर पेण्ड्रा, 41 लाख रूपए की लागत से शारीरिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण कॉलेज में रेनोवेशन कार्य, 33.15 लाख रूपए की लागत से गढ़कलेवा कुम्हारी में एस.एच.जी शेड निर्माण, 25.82 लाख रूपए के मान से कोड़गार और नेवसा उप-स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण, 20 लाख रूपए की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम पंचायत नेवसा, 19 लाख रूपए की लागत से वार्ड 11 में बीटी रोड निर्माण कार्य, 18.25 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 10 में बी.टी. रोड,

15.76 लाख रूपए की लागत से सी.सी रोड निर्माण वाटिका निर्माण, 14.04 लाख रूपए की लागत से बी.टी रोड वार्ड क्रमांक 12, 13.55 लाख रूपए की लागत से आंगनबाड़ी से जगेश्वर यादव के घर तक बी.टी रोड का निर्माण वार्ड क्रमांक 14, 10.48 लाख रूपए की लागत से बी.टी रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 01, 10 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण, 10 लाख रूपए की लागत से मुख्य सड़क से प्राथमिक शाला घाटबहरा सी.सी रोड निर्माण 300 मीटर, 10 लाख रूपए की लागत से आर.आर.सी पुलिया निर्माण कार्य बगड़ी, 10 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य मेन रोड से सोसायटी पहुंच मार्ग मझगवां, 9.57 लाख रूपए की लागत से बी.टी. रोड वार्ड क्रमांक 06, 9.14 लाख रूपए के मान से उप-स्वास्थ्य केन्द्र नवागांव, पीपरखुंटी, सारबहरा, भरौदा, सिवनी में वार्ड निर्माण कार्य,  नगर पंचायत गौरेला में 33 लाख रूपए की लागत से पांच बी.टी रोड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गौरखेड़ा में 5 लाख रूपए की लागत से बनी पुलिया आदि शामिल है।

 


डिप्लोमा/बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन हेतु आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेंड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बी.पी.एड. व डी.पी.एड. द्विवर्षीय पाठ्यक्रम मे प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अर्न्तगत शासकीय स्कूलों में कार्यरत इच्छुक नियमित सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक (एल.बी.) और सहायक शिक्षक पंचायत 19 मई तक आवेदन कर सकते है।

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने बताया कि डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डी.पी.एड.) के लिए हायर सेकेण्डरी परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ और बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन ( बी.पी.एड.) के लिए स्नातक 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही एन.सी.टी.आई. के द्वारा निर्धारित अर्हता मान्य की जाएगी। आवेदक अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर उसी कार्यालय में जमा कर सकते है।

नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यभार ग्रहण किया

No comments Document Thumbnail

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह एवं आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया।

कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम,

जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों  से परिचय प्राप्त की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.