Media24Media.com: गौरेला पेंड्रा मरवाही

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गौरेला पेंड्रा मरवाही. Show all posts
Showing posts with label गौरेला पेंड्रा मरवाही. Show all posts

समर्थन मूल्य पर अब तक 1 लाख 13 हजार 924 क्विंटल धान की खरीदी

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 नवंबर 2023/चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर विगत 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्य चल रहा है। जिले में अब तक 23 नवंबर की तिथि में 1 लाख 13 हजार 924 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी की अधिकतम सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 20 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए है।

जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 14230.40 क्विंटल, लालपुर में 12298.80 क्विंटल, मेढुका में 12087.60 क्विंटल, पेंड्रा में 10608.40 क्विंटल, मरवाही में 7640.40 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 7476.80 क्विंटल, भर्रीडांड में 6765.60 क्विंटल, खोडरी में 6454.40 क्विंटल,  गौरेला में 6072.80 क्विंटल, सिवनी में 5799.20 क्विंटल, लरकेनी में 5218 क्विंटल, देवरीकला में 4875.60 क्विंटल, तरईगांव में 4138.80 क्विंटल, बंसीताल में 2950.40 क्विंटल, परासी में 2465.60 क्विंटल, तेंदुमूंडा 1875.60 क्विंटल, निमधा में 1766.80 क्विंटल, कोडगार में 528 क्विंटल, जोगीसार में 367.20 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 303.60 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है।

CG NEWS: महुआ बीनने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह नोच डाला

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


पूरा मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के मगुरदा गांव का है। जहां पर रहने वाली रामवती पति राम सिंह उम्र 56 वर्ष आज सुबह रोज की तरह प्रातः 5 बजे डोरी (महुआ बीज) बीनने जंगल से सटे खेतों की तरफ गई हुई थी। महिला डोरी बिन रही थी। तभी अचानक एक भालु वहां पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती। उसी दौरान उसके ऊपर भालू ने हमला कर दिया। हमले में रामवती गंभीर रूप से घायल हो गई और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण महिला के पास पहुंचे। 

जिसे देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी आपातकालीन डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल कर दी। सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात आपातकालीन स्टॉप घटनास्थल पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल रामवती को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है और अब स्थिति स्थिर है।

वही घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही विधायक के के ध्रुव तत्काल सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र मरवाही पहुचे। जहां उन्होंने घायल महिला का हालचाल जाना और उचित इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होने मौके पर से ही वन विभाग के अधिकारियो को फोन कर घायल महिला को तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए।

अरपा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की स्थापना दिवस पर अरपा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।






2 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम का में पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ का 28वां जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का एक साल पूरा होने पर अरपा महोत्सव 2021 का आगाज किया गया है। सामाजिक भागीदारी निभाते हुए स्थानीय लोगों ने अरपा महोत्सव के पहले दिन ब्लड डोनेशन कैंप रखा था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ युवाओं ने भी ब्लड डोनेट किया। रंगारंगा कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।






कार्यक्रम में झूले भी लगाए गए थे, जो बच्चे को ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के साथ कई विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ लोग भी मौजूद रहेंगे।


सीएम बघेल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रूपए की सौगात, इंग्लिश मीडियम स्कूलों का किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्रामी दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में 8 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को सौगात) किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन किया।





स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत, 6 मजदूरों की हालत गंभीर





मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं((गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को सौगात) के अंतर्गत 337 हितग्राहियों को साढ़े तेरह लाख रूपए की सामग्री और 230 हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 61 लाख रूपए की सहायता और अनुदान राशि का चेक वितरित किया।









सीएम ने 59 लाख रूपए की लागत से बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भर्रापारा पेंड्रा और 45 लाख रूपए की लागत से गौरेला के टीकरकला में बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गौरेला में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर उपवन का भूमिपूजन किया।









बघेल ने कार्यक्रम में ग्राम परासी में औषधालय भवन, मरवाही में होम्यो औषधालय भवन सहित विभिन्न गांवों में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण और पहुंच मार्गों पर पुलिया निर्माण के अनेक कार्यों का भूमिपूजन भी किया।









मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्मित शासकीय आवास, स्कूलों में आहाता निर्माण, धान संग्रहण केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, सीमेंट कांक्रीट सड़क पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, राजस्व और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक के. के. ध्रुव सहित कलेक्टर नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।






छत्तीसगढ़ न्यूज : नव गठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 18 सितम्बर को नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 332 करोड़ 64 लाख रूपए के 208 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 84 करोड़ 10 लाख रूपए के 29 कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ 78 लाख रूपए के 179 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत करेंगे।





गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के साधू हॉल गौरेला में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में नव गठित जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण चौहान भी शामिल होंगे।





84 करोड़ रुपए के 29 कार्यो का लोकार्पण





मुख्यमंत्री बघेल नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 84 करोड़ रुपए से अधिक के 29 कार्यो का लोकार्पण करेंगे। जिसमें 76 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज, कंचनडीह-बारीउमरांव मार्ग पर सोननदी में 2 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, ग्राम बगरा, बेलगहना गोरखपुर, पूटा, पटेल पारा, पंडरीपानी, जोरा डोंगरी में 45 लाख 15 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन, ग्राम तेंदूमुड़ा, अंधियारखोह, पण्डरीपानी, नवाटोला, करसींवा, नगवाही, लटाकेनीखुर्द, सिलपहरी आदि में 60 लाख रुपए से अधिक के बने पुलिया तथा पहुच मार्ग शामिल हैं.





ग्राम नगवाही, लटकोनीखुर्द, कोरकोटटोला, सिलपहरी में 19 लाख 35 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन, ग्राम मेढुका में 6 लाख रुपए का धान चबुतरा , मरवाही में 5 लाख रुपए का मुक्तिधाम,  लालपुर में शासकीय उद्यानिकी में 86.68 लाख रुपए का अहाता, गौरेला में 2 करोड़ रुपए के जैव विविधता संसाधन पार्क, धरमपानी में 73 लाख रुपए के वन चेतना केंद्र का पुनर्नवीनीकरण, जिला चिकित्सालय और मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 लाख 66 हजार रुपए की लागत से एक्स-रे मशीन की स्थापना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।





248 करोड़ के 179 कार्यों का होगा भूमिपूजन





मुख्यमंत्रीबघेल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 248 करोड़ 78 लाख रूपए के 179 कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। जिन नए स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास होगा उनमें मुख्य रूप से राजाडीह जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड 22 लाख रूपए, घघरा उपर खुज्जी, गंगांपुर जलाशय और चौरसिया जलाशय की नहरों में में सीमेेंट कांक्रीट लायनिंग का कार्य के लिए 18 करोड रुपए, सोन नदी पर तीन पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए, संयुक्त जिला कार्यालय भवन के लिए 24.94 करोड़ रुपए, सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के 09 कार्यों के लिए 143 करोड़ 78 लाख रुपए, सड़क डामरीकरण के 12 कार्यों के लिए 8 करोड़ 40 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 20 कार्यों के लिए एक करोड़ 52 लाख,  04 नवीन विद्युत उपकेन्द्र बस्ती, आमाडांड, अधियाखोह के लिए 10 करोड़ 62 लाख रुपए, मरवाही, लालपुर, केवंची और खोड़री में कन्या छात्रावास के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपए, ग्राम डोंगरिया में एकलव्य विद्यालय में आवश्यक कार्यों के लिए 75 लाख रुपए, ग्राम निमधा, सकोला, कोडगार, सेमरदर्री, अण्डी, पेण्ड्रा, मुरमुर, बरौर, खोडरी, कोरजा, कोटमीकला, नेवसा, पेण्ड्रा, गौरेला, बचरवार, धनौली, बंशीताल, केंवची, पकरिया के विद्यालयों में दो करोड़ 78 लाख 51 हजार रुपए के विभिन्न कार्य शामिल हैं हैं.





साथ ही जनपद पंचायत गौरेला, मरवाही अंतर्गत सारबहरा, कुम्हारी में बैगा अध्ययन केन्द्र, करंमरा-धनौली, करहनिया कछार और महोरा में प्राथमिक शाला भवन, खैरझिटी पड़खुरी में माध्यमिक शाला भवन, सहित अन्य कार्य हेतु 88 लाख रुपए, जनपद पंचायत पेण्ड्रा, गौरेला अंतर्गत बम्हनी, झाबर, कुडकई, घाटबहरा, भाड़ी, पकरिया, खोडरी, बगरा, दौंजरा, डाहीबहरा, लालपुर में गौठान में चैन लिंक एवं फेंसिग कार्य 93 लाख रुपए, जनपद गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही के अंतर्गत बम्हनी, झाबर, घटबहरा, कुडकुई में बोरवेल निर्माण, कछार, मड़वाही, डोंगरिया, पिपरिया, खुरपा, नगवाही, पीपरडोल, नाका, रुमगा, उषाढ़, खुरपा में बोर खनन हेतु कुल 14 लाख 40 हजार रुपए, आमाडोब, आमगांव, अंधियारखेह, बगरा, बनझोरका, बेलपत, डाहीबहरा, दौंजरा, डुगरा, जोगीसार,, करगीखुर्द, खेडरी, कोटमीखुर्द, लमना, पकरिया, पूटा, सधवानी, टीकरखुर्द, उमरखोही, पीपरखुटी, कोरजा, ठेंगाडांड, गिरवर, हर्राटोला, पतराकोनी, पड़वनिया, धनौली, गांगपुर, देवरगांव में बोर खनन हेतु 29.58 लाख रुपए के में गोठान तथा जनपद पंचायत पेण्ड्रा अंतर्गत 50 लाख रुपए से अधिक का आरसीसी नाली निर्माण कार्य एवं ग्राम सधवानी में 5 लाख का उद्यान निर्माण कार्य शामिल है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.