Media24Media.com: गोल्डन बुक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गोल्डन बुक. Show all posts
Showing posts with label गोल्डन बुक. Show all posts

जीपीएम जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को जिले में शामिल करते हुए 26 जून को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में चलाए गए रक्त शक्ति महा अभियान में एक ही दिन में जिले की 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 51,727 महिलाओं का हीमोग्लोबीन (एचबी) जांच कराने पर जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने आज एसेम्बली हॉल मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए जिला कलेक्टर को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जिले का नाम दर्ज होने पर इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं और बधाई दी है।  उन्होंने कहा कि रक्त की कमी होने से बहुत सारी समस्याएं होती है।  एचबी की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए रक्त शक्ति महा अभियान ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

जिला कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि इस अभियान में जिला स्तर से लेकर मैदानी स्तर के सभी विभागों के अमले की सेवाएं ली गई। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया की भी सराहनीय सहभागिता रही। अभियान में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत सचिव, पटवारी, कोटवार, ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारियों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

Golden Book Record : पैरा से बनाया CM बघेल का पोर्ट्रेट, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

No comments Document Thumbnail

Golden Book Record : मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को संत गाडगे महाराज की 147 वीं प्रदेश स्तरीय जयंती एवं सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा पहुंचे। इस दौरान उन्हें मितान क्लब के सदस्यों ने धान से बना पोर्ट्रेट भेंट किया। यह कोई ऐसा वैसा पोर्ट्रेट नहीं है, यह अब तक का सबसे बड़ा धान से बनाया गया पोर्ट्रेट है।


Golden Book Record : आशीष परगनिहा और मितान क्लब के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पैरा से पोर्ट्रेट तैयार किया है। यह पैरा से बना सबसे अधिक लंबाई चौड़ाई का पोट्रेट है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 20 फीट बाई 15 फीट है। इस पोर्ट्रेट को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय  वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया। उनका स्वागत हसदा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री विनोद परगनिहा, गोड़गिरी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री आशीष परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने किया। 

कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव गुरू दयाल सिंह बंजारे और विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित रहे। Golden Book Record


​​​​​​​महासमुंद : ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा प्रायोजित खाकी के रंग स्कूल संग कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिले के अधीक्षक भोजराम पटेल और उनकी टीम को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया है। 


गौरतलब है कि साइबर अपराध के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मात्र दो माह में ही
20 हजार से अधिक स्कूली बच्चों के मध्य साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। 


महासमुंद जिले में आयोजित खाकी के रंग स्कूल के संग भव्य कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉक्टर मनीष विश्नोई द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल को सम्मानित किया गया। 
महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए बनाए गए वीडियो को लांच किया गया। इस वीडियो को व्यापक जन सराहना मिल रही है।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महासमुंद पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.