Media24Media.com: गुल्लू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गुल्लू. Show all posts
Showing posts with label गुल्लू. Show all posts

सांसद और विधायक पहुंचे श्रीगणेश राम गुल्लू स्कूल : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

No comments Document Thumbnail

आरंग। शनिवार को श्रीगणेश राम हायर सेकेण्डरी स्कूल गुल्लू में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद सुनील सोनी और विधायक गुरु खुशवंत साहेब के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक माडल, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के आसंदी से सांसद सुनील सोनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता से बच्चों की झिझक दूर होती है। बच्चों को अपने प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

वहीं विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भी सभा को संबोधित किया। तथा बच्चों द्वारा बनाए विविध माडल व रंगोली की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए।इस मौके पर पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग की टीम  पहुंचकर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगामी वर्ष में दसवीं, बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा किये। ज्ञात हो कि इस सत्र श्रीगणेश राम स्कूल में बच्चों को प्रोत्साहित करने पीपला फाउंडेशन विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं रायपुर के समाजसेवी अनूप सिंह राठौर और पीपला फाउंडेशन ने पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में

शिक्षण समिति अध्यक्ष विजय साहू, उपाध्यक्ष गेंदराम साहू, नागेश्वर शुक्ला, सचिव रोहित पटेल, सह सचिव देविदयाल यादव, कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, सलाहकार सांसद प्रतिनिधि रेवा राम साहू, सदस्य विष्णु साहू, नीलकंठ साहू, चंदुलाल पटेल, प्राचार्य चंदू राम यादव, मनीराम साहू, एम एल यादव, ओ पी साहू, रामकुमार सेन, संत साहू, देवालदास टंडन, सुरेश सोनवानी, होरीलाल साहू, लेखु साहू, तुलसी साहू, दिलीप पटेल, अशोक, सुमित, पर्धी, लेखु, भलचंद सहित समस्त स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाओं की अहम् भूमिका रही।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया शाकम्भरी महोत्सव में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में मां शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शाकाम्भरी महोत्सव की शुभकामना दीं। डॉ. डहरिया ने गुल्लू से समोदा-समोदा मार्ग का भूमिपूजन किया जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 81 लाख 4 हज़ार रुपए है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कोसरिया मरार पटेल समाज भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए और ध्रुव आदिवासी समाज भवन के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटेल-मरार समाज सब्जियों के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा से देता आ रहा है। मरार पटेल समाज द्वारा पैदा की गई सब्जी अच्छी गुणवत्ता की होती है और पहले बिकती है।

डॉ. डहरिया ने पटेल-मरार समाज से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ सरकार की बाड़ी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि आप सभी समूह बनाकर बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समयमें मौसमी सब्जियां पूरे साल उपलब्ध रहती है, वैज्ञानिकों ने कृषि की नई तकनीकों की खोज कर ली है। कई शोध किए है और सिंचाई की सुविधा भी अब ज्यादा हो गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए के कई किसान हितैषी योजनायें का संचालन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा कीमत किसानों को दी जा रही है उन्होंने कहा कि अब कृषि लाभ का व्यवसाय बन रहा है किसानों को अच्छी किस्म का खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे धान सहित अन्य फसलों का उत्पादन में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में पटेल-मरार समाज द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया को सब्जियों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष आरंग खिलेशवर देवांगन, सर्व कोमल साहू गौरव चंद्राकार, भूषण साहू, केशरी मोहन साहू, प्रेमनारायण ढीढी, नरोत्तम साहू, गणेश बांधे राजकुमार पटेल, रहमान खान, जगदीश उपाध्याय, रामगुलाम निर्मलकर सहित क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कोसरिया पटेल-मरार समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.