Media24Media.com: गुरू दलाई लामा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गुरू दलाई लामा. Show all posts
Showing posts with label गुरू दलाई लामा. Show all posts

मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने आज धर्मशाला पहुंचकर  दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया।

                                        

जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। धर्मशाला में दलाई लामा से भेंट के दौरान सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जग्गी ने मुख्यमंत्री बघेल की बौद्ध विरासत सिरपुर को विकसित करने के साथ वर्ल्ड हेरिटेज में स्थापित करने की मंशा से अवगत कराया।
                   

जग्गी ने दलाई लामा को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें गुरूग्राम सिरपुर में 6 से 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट मीटिंग में आमंत्रित किया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.