Media24Media.com: गुड टच-बैड टच

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गुड टच-बैड टच. Show all posts
Showing posts with label गुड टच-बैड टच. Show all posts

हमर बेटी-हमर मान’ अभियान शुरू किया जाएगा : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा, उनके सम्मान और उन्हें जरूरी सेवा उपलब्ध कराने के लिए हमर बेटी-हमर मानअभियान शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्वीट कर इस अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अभियान के तहत राज्य की महिला पुलिस सभी जिलों के स्कूल-कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच-बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकारों के बारे में जानकारी देगी।



इसके साथ ही महिलाओं और युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस द्वारा स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जायेगी। महिला संबंधी अपराधों की जांच महिला विवेचकों से कराई जाएगी और इन अपराधों की विवेचना निर्धारित समय में पूरी कर चालान पेश किया जाएगा। हमर बेटी हमर मानहेल्पलाइन के लिये एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.