Media24Media.com: गिरदावरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गिरदावरी. Show all posts
Showing posts with label गिरदावरी. Show all posts

गिरदावरी कार्य में त्रुटि पाए जाने पर पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। संभागयुक्त महादेव कावरे ने कल संभाग के समस्त राजस्व अमलो को गिरदावरी के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर वे स्वयं गांव की गलियों और खेतों के मेढ़ पर चलते हुए किसानों के खेतों तक पहुंचकर स्वयं गिरदावरी के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने आज संभाग के तीन जिले दुर्ग, बेमेतरा एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ग्रामों में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।



कावरे द्वारा दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत धमधा में पटवारी हल्का नंबर 09 मे खसरा नं 1120 में पाया की कृषक के खेत में निर्मित मकान एवं सड़क का रकबा, फसल के रकबे में कम नहीं किया गया है। जिस पर कावरे ने संबंधित पटवारी हेमंत महंत को कारण बताओं नोटिस जारी किया, इसी प्रकार तहसील धमधा के ही ग्राम राजपुर में खसरा नं 139 के प्रतिवेदन में धान, तुवर, सोयाबीन एवं टमाटर की फसल दर्शाई गई है, कावरे द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित खसरे में सोयाबीन की फसल नहीं पाई गई, जिस पर कावरे ने पटवारी ओंकार देशमुख को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं तहसीलदार देशलहरा को फटकार लगाते हुए गिरदावरी सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।

बेमेतरा जिले के साजा अनुविभाग के गातापार ग्राम में निरीक्षण के दौरान कावरे ने किसानों के साथ उनके खेत पहुंच कर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया एवं पटवारी विष्णु वर्मा द्वारा तैयार किए गए प्रतिवेदन का अवलोकन किया। इसी प्रकार खैरागढ- छुईखदान- गंडई जिला अंतर्गत गंडई अनुविभाग के उदान ग्राम में खसरा नं 200/1 के निरीक्षण के दौरान कृषक गौतम के खेत में लगे टमाटर के फसल का निरीक्षण किया एवं गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया साथ ही उपस्थित किसानों को धान के बदले अन्य फसल के संबंध में भी सुझाव दिए। जिस दौरान तहसीलदार गंडई टी के वर्मा भी उपस्थित थे।

 गिरदावरी सर्वेक्षण की ऑनलाइन एंट्री भी हो शत प्रतिशत -

संभागायुक्त कावरे ने किसानों के रकबे का खसरा और नक्शा का मिलान करते हुए पूरी पारदर्शिता और त्रुटिरहित करने के निर्देश तहसीलदार, पटवारी, आरआई सहित समस्त राजस्व अमले को गिरदावरी के कार्यों को गंभीरता से करते हुए गिरदावरी रिपोर्ट में खेत के मेढ़ में वृक्ष, धान के अलावा लगाए गए अन्य फसल का स्पष्ट उल्लेख करते हुए खसरा क्रमांक और वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज पर ऑनलाइन प्रविष्टि को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

गिरदावरी के कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी पर होगी सख्त कार्यवाही : कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, बैठक में कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये, कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी के कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बैठक में राजस्व न्यायालयों में दर्ज विवादित-अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। 



कलेक्टर ने आर.बी.सी. 6-4 के प्रकरणों में शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिये तथा उन्होंने राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समस्त राजस्व अधिकारियों को प्राथमिकता से लंबित प्रकरणों का निराकरण करने को कहा। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में पटवारियों से गिरदावरी की हल्कावार जानकारी लेते हुए धान का रकबा और क्षेत्राच्छादन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य राज्य सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है

इसलिए इस कार्य को त्रुटिरहित करें, कलेक्टर ने सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा तहसीलदारों को गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिये तथा गिरदावरी का कार्य 30 सितंबर तक शत्-प्रतिशत पूर्ण कर ऑनलाईन एंट्री करने को कहा। कलेक्टर ने धान के बदले अन्य फसल लेने वाले प्रत्येक किसानों के पंजीयन की जानकारी ली, उन्होंने पटवारियों से अन्य फसल लेने वाले किसानों की जानकारी एकत्रित कर कृषि विभाग को देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अन्य प्रायोजनों के लिए डायवर्सन का कार्य किया जा रहा है

जिसका रकबा का गिरदावरी में शामिल न करें। बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर न्यायालय, एसडीएम एवं तहसील न्यायालय में दर्ज लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र बलरामपुर, राजपुर व वाड्रफनगर में नजूल भूमि घोषित करने हेतु इश्तेहार जारी करने के निर्देश तहसीलदारों को दिये। उन्होंने वन अधिकार पट्टा की समीक्षा करते हुए सामुदायिक वन अधिकार पट्टा के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने को कहा

इसके साथ ही बैठक में आरबीसी 6-4 के प्रकरणों भुगतान, चिटफंड, नक्शा बटांकन, नक्शा नवीनीकरण, सीमांकन, सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार, सर्व राजस्व निरीक्षक, सर्व पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गिरदावरी कार्य प्राथमिकता से नहीं करने पर पटवारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राज्य शासन की महत्वपूर्ण गिरदावरी कार्य की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने गिरदावरी कार्य को प्राथमिकता से नहीं करने पर चांदो तहसील के हल्का नम्बर 08 के पटवारी रामलखन राम को निलंबित करने के निर्देश दिये थे,



जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) के विपरित पाये जाने पर पटवारी रामलखन राम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा निलंबन अवधि में रामलखन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय चान्दो नियत किया गया है, व निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.