Media24Media.com: गिधौरी से चंदखुरी के लिए रवाना हुई बाइक रैली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गिधौरी से चंदखुरी के लिए रवाना हुई बाइक रैली. Show all posts
Showing posts with label गिधौरी से चंदखुरी के लिए रवाना हुई बाइक रैली. Show all posts

रामवन गमन पर्यटन रथ और मैराथन बाइक रैली गिधौरी से चंदखुरी के लिए रवाना, ग्रामीणों ने किया पूजा-अर्चना

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार के 2 साल सफलतापूर्वक पूरे होने (2 years of Bhupesh Government) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा रामवन गमन पर्यटन रथ और मैराथन बाइक रैली का आयोजन किया गया है। बलौदाबाजार -भाटापारा जिले में आज सुबह 7 बजें शिवरीनारायण होते हुए जिले के ग्राम पंचायत गिधौरी में  यह रथ प्रवेश किया।









छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे, कैबिनेट के मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां





रामवन गमन पर्यटन रथ एवं मैराथन बाइक रैली जिले में गिधौरी के राममंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई, जो जोहसुवा,कटगी, सेल, छाछी, कसडोल, टेमरी, बोरसी, तुरतुरिया ठाकुरदिया, पुटपुटा ,मुढ़ीपार, बल्दाकक्षार होते हुए अवराई तक यात्रा किए। इस दौरान रास्ते में आने वाले गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में रथ में विराजमान राम लक्ष्मण सीता की मूर्ति की पूजा अर्चना कर जगह-जगह रथ का स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह रामपाठ और कीर्तन भजन का कार्यक्रम भी हो रहे थे। वहीं प्रत्येक गांव के जनप्रतिनिधि और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए है।













रामवन गमन पर्यटन रथ और मैराथन बाइक रैली की अगुवाई संसदीय सचिव शकुंतला साहू और चन्द्रदेव राय ने किया। दोनों रथ के आगे-आगे गिधौरी से लेकर अवराई तक यात्रा में शामिल हुए है। चन्द्रदेव राय ने बाइक रैली में युवाओं के हौसला अफजाई के लिए स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर रैली का हिस्सा बने। यहां से बाइक रैली और रथ चंदखुरी (जिला रायपुर) के लिए रवाना किया जाएगा, जहां इसका समापन होगा।









ये रहे रथयात्रा में उपस्थित





क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू ने पर्यटन रथ पर स्थापित किए गए भगवान राम, लक्ष्मण, सीता की मूर्ति की विधिवत पूजा पाठ कर जिले में स्थित लव कुश की जन्मस्थली तुरतुरिया की पवित्र मिट्टी को पर्यटन रथ को सौंपा गया। इसके साथ ही रथ में गौसेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास महंत भी रामसेवक की तरह पूरे यात्रा में उपस्थित है। इस दौरान कलेक्टर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला,डीएफओ के आर बढ़ई,अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान कसडोल एसडीएम टेकचंद अग्रवाल, बिलाईगढ़ एसडीएम के एल सोरी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लोगों ने पर्यटन रथ और बाइक रैली को शुभकामनाएं देते हुए चंदखुरी के लिए रवाना किया। अवराई में रथ को जिला प्रशासन महासमुंद को सौंपा गया।





छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के दो साल हुए पूरे, प्रदेश की योजनाओं पर डाले एक नजर





कलेक्टर एसपी रहे मौजूद





जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला पूरी यात्रा के दौरान गिधौरी से लेकर अवराई तक मौजूद रहे। रथ की सुरक्षा के साथ ट्रैफिक की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था को लेकर एस पी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते रहे। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.